Nov 30, 2021

November 30, 2021

तेज रफ्तार के कारण हो रहें हैं 60 प्रतिशत सड़क हादसे - डॉ कौशलेन्द्र विक्रम सिंह

लखनऊ - सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर आयोजित कविता प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना राजन (लखनऊ संभाग एवं जिला नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहायक नोडल अधिकारी (सड़क सुरक्षा), उत्तर प्रदेश ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं के 3,54,796 मामले दर्ज किए गए। इन हादसों में 1,33,201 लोग मारे गये और 3,35,201 घायल हुये। रिपोर्ट के अनुसार 60 फीसदी से अधिक सड़क हादसे तेज रफ्तार के कारण हुये हैं। यातायात नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा देने की नसीहत देते हुये कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर पुरस्कृत विद्यार्थी संभाग स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश के समस्त संभागों के पुरस्कृत विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद, संभाग और राज्य, प्रत्येक चरण में विद्यार्थियों को पुरस्कार की राशि उनके बैंक खाते में सीधे प्रेषित की जायेगी।
 इस दौरान जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता की, प्रमुख रूप से नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ ,नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ, महाराजा बिजली पासी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ ,नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय लखनऊ , दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Nov 29, 2021

November 29, 2021

टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने रोशन को उठाया

कौशांबी - ज़िले के कोखराज़ थाना अंतर्गत भरवारी क़स्बे के निकट रोही तिराहे से टीईटी पेपर लीक मामले में रोशन सिह पटेल को एसटीएफ़ लखनऊ व कोखराज़ पुलिस कि सँयुक्त टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है। रोशन सिह पटेल सीएचसी कड़ा में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने कई लोगो से पैसा लेकर पेपर देने की बात स्वीकारी है। उसके बताये गये लोगो के ठिकाने पर कौशांबी पुलिस  छापेमारी कर रही है। जिसमे तीन लोगों के हिरासत में लिये जाने की खबर चर्चा में है। फलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। रोशन पटेल की तलाशी में कई तरह के पेपर के प्रश्न व उत्तर पेपर, दो मोबाइल फ़ोन तथा 14 पेज का प्रश्न पत्र बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सोमवार को कोखराज़ पुलिस ने न्यायालय में दाखिल किया। जिसे न्यायालय ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Nov 28, 2021

November 28, 2021

टीईटी परीक्षा हुई रद्द,पेपर लीक, सॉल्वर गैंग के दो दर्जन शातिर गिरफ्तार

लखनऊ - यूपी टीईटी 2021का पेपर लीक हो जाने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है,जिससे तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक अब महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित होगी इसके लिये अभ्यर्थियों को दोबारा कोई भी फीस नहीं देनी होगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक मथुरा, गाजियाबाद तथा बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक होने के बाद वायरल हुआ।
इसी के साथ सॉल्वर गैंग के करीब 23 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ बारीकी से मामले की जांच में जुटी है।

Nov 27, 2021

November 27, 2021

25 वर्षीय अज्ञात महिला मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र मेँ सनसनी,पुलिस मौके पर

एटा - जिले में महिलाओं की निर्मम हत्या का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक और 25 बर्षीय अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी है । घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है । बताते चलें कि थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बाबरपुर लालपुर बम्बा में 25 बर्षीय अज्ञात एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सन्नाटा छा गया, दस दिन के अंदर दूसरी महिला का शव बम्वे में मिलने से पुलिस की परेसानी बढ़ गयी जो पुलिस के लिये किसी चुनौती से कम कम नहीं है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद लगते हैं कि उन्हें पुलिस का भय नही रहा। बता दें कि बीती 18 नबम्बर को करीब 35 बर्षीय महिला के शव की पुलिस अभी तक पुष्टि नही कर पाई थी तब तक एक और अज्ञात महिला का सिर काटकर आरोपियों ने बम्बे में फेंक दिया । घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह का कहना है कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है जल्द ही जाँच पूरी कर घटना का खुलासा कर लिया जायेगा।
November 27, 2021

सूर्य को समस्त जीवन जगत का आत्मा स्वरूप माना गया है- पंडित अतुल शास्त्री

लखनऊ - जानिये अपना रविवार का राशिफल
मेष
आज  कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शत्रुभय रहेगा। विरोध हो सकता है। 

वृष
आज व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों तथा मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। पुराने रुके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन
आज  नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। 

कर्क
आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। कुसंगति से बचें। बेवजह विवाद हो सकता है। लोगों की अपेक्षा पर आप खरे नहीं उतर पाएंगे। 

सिंह
आज मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नए-नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी न करें। 

कन्या
आज  लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

तुला
आज  भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ व उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जीवन सुखमय रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक
आज  नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रहेंगे। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रह सकती है। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा। 

धनु
आज  भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मकर
आज  पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का साथ रहेगा। 

कुंभ
आज  भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम उठाने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक नीति में सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार व व्यवसाय में वृद्धि होगी।

मीन
आज व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Nov 26, 2021

November 26, 2021

शनि साढ़ेसाती और शनिढैय्या के दौरान या तो व्यक्ति पहुँचेगा बुलंदियों पर,या फिर अर्श से फर्श पर

लखनऊ-
मेष
आज  स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ मजोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। 

वृष
 आज  नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

मिथुन
आज  जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। व्यय होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। 

कर्क
आज  जल्दबाजी व लापरवाही न करें। लाभ में कमी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। 

सिंह
आज शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकारी आप पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं। समय अनुकूल है। 

कन्या
आज  वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। 

तुला
 आज  किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 

वृश्चिक
आज  राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

धनु
आज  मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। 

मकर
आज शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

कुंभ
आज  लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। चोट व दुर्घटना का भय है। 

मीन
आज कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 


ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Nov 25, 2021

November 25, 2021

सीतापुर-राजनाथ सिंह को सुनने कर्नलगंज से अजय सिंह के नेतृत्व में पहुँचे कार्यकर्ता

गोण्डा -  गुरुवार को सीतापुर में आयोजित अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अपने नेता को नजदीक से देखने व सुनने के लिये लाखों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम सीतापुर पहुँचा । इसी क्रम में गोण्डा के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता व परसपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह की अगुवाई में पांचो मण्डलों से मन्डल व सभी बूथ अध्यक्ष व अन्य सक्रिय कार्यकर्तओं ने सीतापुर पहुँचकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह का सम्बोधन सुना। कार्यक्रम के अंत मे अजय सिंह द्वारा सभी मण्डल व बूथ अध्यक्षों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा व अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओंं से आगामी विधानसभाा चुनाव के लिए लग जाने का आवाहन किया गया ।
November 25, 2021

कैसरगंज से सपा उतार सकती है क्षत्रिय उम्मीदवार,विगड़ सकता है लोगों का राजनीतिक समीकरण

लखनऊ - देवीपाटन मण्डल के बहराइच जनपद की कैसरगंज विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान चल रहा है। वैसे तो यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अति करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक रामतेज यादव की रही है। वह यहाँ से कई बार विधायक भी चुने गये हैं,लेकिन विगत कई चुनावों में उनकी करारी शिकस्त को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी अब उनकी जगह कोई नया प्रत्याशी उतार सकती है। वैसे तो अभी कुछ दिनों पूर्व बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हलधरमऊ ब्लाक के पूर्व प्रमुख रहे मसूद आलम खां भी अपनी जमीन तैयार करने में दिनरात एक किये हुए हैं और कैसरगंज से उम्मीदवारी जता रहे हैं,वहीं गैर जनपद निवासी जादौन कैसरगंज को अपनी कर्मभूमि मान चुके हैं और पार्टी से टिकट मिलने की आस में हैं। वहीँ सपा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव,पूर्व प्रमुख अनिल यादव,जिप सदस्य अवधेश वर्मा, प्रदीप यादव,बाबू खाँ तथा आनन्द यादव समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रमुख दावेदारों में माने जा रहे हैं,जो साइकिल की सवारी करने के लिये बेताब दिख रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले एक ऐसे चेहरे की भी बहुत तेजी से चर्चा की जा रही है जो राजपूत परिवार से है और सम्भवतः पार्टी द्वारा उन्हें कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ने का मजबूत आश्वासन दिया गया है। सूत्रों का मानना है कि यदि इस प्रत्याशी को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा तो कई लोगो की राजनीतिक गणित बिगड़ सकता है।

Nov 20, 2021

November 20, 2021

मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हँड़िया गाड़ा निवासी सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ - प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद गोण्डा के करनैलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पँचायत हड़ियागाड़ा निवासी शेष कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीएसओ टीम में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शेष कुमार सिंह की बीती रात्रि में ड्यूटी थी ड्यूटी से 8 बजे छूटने के बाद आज सुबह बादशाह नगर राजकीय कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुँचकर उन्होंने गोली मारकर आत्म हत्त्या कर लिया। घटना की सूचना पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुँच गये। फिलहाल मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक शेष कुमार सिंह उर्फ अन्नू मृतक आश्रित के रूप में सेवारत थे। शेष कुमार सिंह सीएम योगी सांसद  जब साांस थे। तभी से लेकर त भी से उनकी सुरक्षा में तैनात थे।

Nov 18, 2021

November 18, 2021

कार्तिक पूर्णिमा पर सदी के सबसे बड़े ग्रहण पर बन रहा है 'नीचभंग राजयोग'

लखनऊ - इस वर्ष कुल 4 ग्रहण का योग बना, जिसमें से दो ग्रहण लग चुके हैं. वर्ष 2021 का पहला ग्रहण 'चंद्र ग्रहण' के रूप में 26 मई 2021 को पड़ा था. इस ग्रहण के 15 दिन बाद वर्ष 2021 का दूसरा ग्रहण, 'सूर्य ग्रहण' के रूप में लगा था. जो 10 जून 2021 को लगा था. अब साल का तीसरा ग्रहण, चंद्र ग्रहण के रूप में पूर्णिमा की तिथि पर 19 नवंबर को लगने जा रहा है. जिसे सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण है. इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा.
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी के अनुसार इस पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है. हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को धर्म और ज्योनतिष के नज़रिए से बेहद अहम माना गया है और पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. इस दिन कार्तिक मास का समापन भी हो रहा है. इसलिए भी इस चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी का कहना है, ''पंचांग के अनुसार ये ग्रहण लगभग प्रात: 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और शाम 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा.''
इस बार का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है. वृषभ राशि में राहु का गोचर बना हुआ है. इसलिए इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि पर दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण के समय गुरु यानि देव गुरु बृहस्पति मकर राशि में मौजूद रहेंगे. जहां पर शनि देव भी विराजमान हैं. शनि मकर राशि के स्वामी हैं, जबकि मकर राशि को गुरु की नीच राशि माना गया है. ग्रहण के समय गुरु मकर राशि में शनि के साथ युति बनाकर बैठेगें.  गुरु, शनि देव के साथ मकर राशि में नीचभंग राजयोग बना रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में विरामान हो और यह राशि किसी अन्य ग्रह की नीच राशि हो तो 'नीचभंग राजयोग' का निर्माण होता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी कहते हैं, गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ होता है. इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में विशेष सावधानी बरतने की सालह दी जाती है. लेकिन गौरतलब है कि 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा क्योंकि यह ग्रहण आंशिक ग्रहण है. 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगनेवाले सदी के सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सो में दिखाई देगा. विदेशों में यह अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई पड़ेगा.
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी आगे कहते हैं, ''कार्तिक पूर्णिमा होने से इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं। दीपदान, अन्न दान आदि करते हैं. यह आंशिक ग्रहण होने से वे ये सभी धार्मिक कार्य सामान्य तरीके से कर सकेंगे। साथ ही पूर्णिमा की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी हैं और इस दिन दान-पुण्य का फल कई जन्मों तक प्राप्त होता है. इस पूरे मास में भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था.''
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह पूरे घर की साफ-सफाई करें और मुख्य द्वार की चौखट पर हल्दी का पानी डालें. इसके बाद मुख्य द्वार पर दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक बनाकर पूजा करें और रंगोली बनाएं. इसके साथ ही आम के पत्तों को तोरण भी लगाएं. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और अपनी कृपा घर-परिवार पर बनाए रखती हैं.

संस्थापक: ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Nov 17, 2021

November 17, 2021

सपा को बड़ा झटका,पूर्व पीएम के पौत्र समेत चार एमएलसी भाजपा में,प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

रिपोर्टर -भारत पांडेय

लखनऊ - पूर्व प्रधान मंत्री चन्द्रशेखर के पौत्र विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू समेत आज चार एमएलसी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। जिन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या तथा दिनेश शर्मा समेत अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में भाजपा की सदस्य्ता दिलाई गई। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में नरेन्द्र सिंह सिंह भाटी सपा,सीपी चन्द सपा,तथा रमा निरंजन ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त की।

Nov 10, 2021

November 10, 2021

पुरूषों द्वारा महिलाओं के लिये किये जाने वाले व्रत व त्योहार - पण्डित अतुल शास्त्री

पुरुषों द्वारा महिलाओं के लिए किए जानेवाले व्रत त्यौहार


लखनऊ - भारतवर्ष में जितनी मान्यताएँ एवं धारणाएँ है उसी के अनुसार कई व्रत एवं त्यौहार भी है. यूं तो यह व्रत एवं त्यौहार जहाँ ईश्वर के प्रति लोगों की आस्थाएँ दर्शाती हैं, वहीं दूसरी तरफ त्यौहार हमारे बीच सद्भावना एवं प्रेम बनाए रखने के लिए मनाए जाते हैं. आम तौर पर व्रत ईश्वर के प्रति हमारी आस्थाएँ दिखाती हैं फिर भी कुछ त्यौहार व्यक्ति विशेष होते हैं. उदाहरण स्वरूप कुछ व्रत पतिव्रता पत्नी अपने पति की लम्बी आयु के लिए करती हैं तो वहीँ माँएं यह व्रत अपने बेटों के लिए करती हैं. मूल रूप से देखें तो भारतीय परिवेश में जहाँ हमारा समाज पितृ सत्तात्मक है वहीं महिलाओं द्वारा किए जा रहे सभी व्रत उनकी मंगल कामनाओं के लिए किए जाते हैं.
जिउतिया, माघ सकट चौथ या तिलकूट चौथ तथा हाल ही में मनाई गई छठ पर्व हो, मान्यता है कि यह सभी व्रत बेटों के लिए है। माँएं पुत्र प्राप्ति की इच्छा के साथ और पुत्र प्राप्ति के बाद कृतज्ञता जताने के लिए यह व्रत करती हैं। हालांकि विशेष रूप से छठ की बात करें तो छठ के कुछ गीत हमें यह याद दिलाते हैं कि यह पर्व महज़ पुत्रों के लिए ही नहीं बल्कि बेटियों की शुभेच्छा से भी भरा हुआ है। इसके कई गीतों में बेटियों की कामना की गई है। ऐसा ही एक गीत है पाँच पुत्तर, अन्न-धन, धियवा अर्थात बेटी मंगबो ज़रूर। यानी बेटे और धन धान्य की कामना के साथ एक बेटी की कामना भी की गई है। खास तौर से यह 'ज़रूर' शब्द साबित करता है कि बेटियों को लेकर छठ पूजा करनेवाले समाज ने बेटों और बेटियों में कभी फर्क नहीं किया। इसी तरह एक और गीत है कि रुनकी झुनकी बेटी माँगिला, पढ़ल पण्डितवा दामाद, हे छठी मइया... ये गीत सदियों पुराने हैं लेकिन छठ के मौके पर आज भी गाए जाते हैं। इस गीत में रुनकी झुनकी का मतलब स्वस्थ और घर आंगन में दौड़ने वाली बेटी है। इसी पंक्ति में दामाद की भी मांग की गई है, पर गौर करें कि उस दामाद की कल्पना शरीर से बलिष्ठ नहीं, बल्कि मानसिक रूप से बलिष्ठ की है। इस गीत में छठी मइया से पढ़े लिखे दामाद की मांग की गई है। तब हमारा समाज आज के मुकाबले भले ही अनपढ़ और पिछड़ा रहा हो, पर उस वक्त भी लोग समझते थे कि राजा तो अपने देश मे ही पूजा जाता है लेकिन विद्वान की पूजा सर्वत्र होती है (स्वदेशे पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते)। इस सिद्धांत की औपचारिक जानकारी उस समाज को भले न हो, लेकिन विद्या के महत्व से वह परिचित थे। इसी तरह ऐसे कई गीत हैं जिनमें सिर्फ माँओ ने ही नहीं बल्कि पिता ने भी बेटी की लालसा से व्रत किए हैं। 
जिस तरह छठ पूजन में महिलाओं के साथ पुरूष वर्ग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है, उसी तरह पत्नी द्वारा पति की दीर्घायु के लिए किए जानेवाले व्रतों में भी पुरूष समाज की हिस्सेदारी बढ़ गई है। तीज हो, करवा चौथ हो, जया पार्वती व्रत हो या वट सावित्री की पूजा हो। महिलाओं की तरह पुरूष भी इसे पत्नी के लिए करने लगे हैं। इसमें दो राय नहीं कि गुणी जीवनसाथी पाने के लिए जिस तरह लड़कियां सोलह सोमवार व्रत करती आई हैं, उसी तरह कई लड़के भी हैं जिन्होंने अपनी भावी पत्नी के लिए यह व्रत किए हैं। 
सच पूछिए तो समाज के बदलते परिवेश में जहाँ स्त्री पुरूष समान रूप से एक दूसरे की ज़िंदगी में अपनी हिस्सेदारी को ज़िम्मेदारी से निभा रहे हैं, वहीं उनके द्वारा रखे जा रहे व्रत सम्बन्धों में मिठास घोल देती है। यदि यह कहें तो गलत नहीं होगा कि अब पुरूष 'जोरू का गुलाम' कहलाने पर शर्माने की बजाय अपनी पत्नी की तरफ अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हैं। यह हो रहा है और होना भी चाहिए क्योंकि अगर गृहस्थी की गाड़ी को दो पहियों पर चलना है तो ज़रूरी है कि वह दोनों पहिए शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सम्पन्न हों। 
पुरुषों में सिर्फ पति ही नहीं पिता भी अब बेटियों की तरफ अधिक संवेदनशील हो चुके हैं। वैसे यह बात जगज़ाहिर है कि हमेशा से माँ का झुकाव बेटे की तरफ तो पिता का झुकाव बेटी की तरफ रहा है लेकिन अब जब बेटियां हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं और बेटे अपने माता पिता की तरफ उदासीन हो रहे हैं, तब से बेटियों की तरफ समाज का नज़रिया बदल गया है। 
अंत में मैं यही कहना चाहूंगा कि महिला पुरूष के समान कर्त्तव्यों से ही एक स्वस्थ समाज की रचना की जा सकती है। सो यदि पुरूष, नारी को अपने से कमतर मानने की बजाय अपने बराबर का माने और उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्रत त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तो इससे उनके ही सम्बन्धों में मधुरता आएगी तथा इसमें उनका ही फायदा है। 


ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Nov 9, 2021

November 09, 2021

बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से दो दिवसीय ऑनलाइन नवाचार कार्यशाला

गौतमबुद्धनगर - संयुक्त निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सक्सैना गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में समन्वयक गौतमबुद्धनगर से जिला विज्ञान क्लब समन्वयक अर्चना शिरोमणी ने जानकारी देते हुये बताया कि बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से दो दिवसीय मंडल स्तरीय ऑनलाइन नवाचार कार्यशाला का आयोजन मेरठ मंडल में किया गया। इस कार्याशाला में दोनों दिवस में अलग-अलग विषय के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा प्रथम दिवस में डिजाइन थिंकिंग पर विशेष सत्र तथा दूसरे दिन बायोनिक्स एवं साइंटून के माध्यम से नवाचार क्षमता के विकास पर व्याख्यान मोटीवेशन टाक और प्रश्न-उत्तर सत्र पर जानकारी दी गयी।
   वैज्ञानिक एवं प्रमुख सामाजिक एवं प्रसार विभाग राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान(विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक स्वायत्तशासी संस्थान) अमदाबाद गुजरात से डॉ नितिन मौर्य द्वारा कार्यशाला में भारत भर के विभिन्न नवप्रवर्तकों के बारे में बताया तथा उनके नवप्रवर्तन के उदाहरण देकर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को रचनात्मकता सृजनात्मकता एवं नवाचार के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के दौरान डॉ नितिन ने खोज एवं नवाचार के मध्य अंतर को भी स्पष्ट किया तथा साथ ही साथ इंस्पायर अवॉर्ड के बारे में भी जानकारी प्रदान की। डॉ नितिन का विशेष वक्तव्य बच्चों को सृजनशील एवं नवाचारी बनाने पर आधारित था।
    वरिष्ठ वैज्ञानिक भूतपूर्व सह निदेशक केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, सीडीआरआई लखनऊ एवं साइनटून के जनक डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा विज्ञान को कार्टून के माध्यम से देश ही नहीं पूरे विदेश में पहुंचाया है तथा आपने साइनटून नामक नई विधा को विकसित किया है। उन्होंने अब तक देश और विदेश से मिलाकर करीब 1400 से भी ज्यादा व्याख्यान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आज के सत्र में बच्चों को Bio-Inspired इंजीनियरिंग अर्थात प्रकृति से प्रेरित नवाचार और अभियंत्रिकी के विषय में बताया। उन्होंने जापान के मेट्रो ट्रेन का उदाहरण देते हुए यह समझाया कि कैसे किंगफिशर नाम की चिड़िया की चोंच से प्रभावित होकर जापान में बुलेट ट्रेन को विकसित किया गया तथा उसकी स्पीड को नियंत्रित करने का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य तमाम उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रकृति से प्रेरित नवाचार करने की प्रेरणा प्रदान की। एक उदाहरण देते हुए डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि किस प्रकार मकड़ी के जाले को देखकर एक विशेष प्रकार के शीशे का आविष्कार किया गया है जो कि ऊंची बिल्डिंग में लगाया जा रहा है, जिससे अब तमाम चिड़ियों की जान बचाई जा रही है।
   अर्चना शिरोमणी समन्वयक द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि नवप्रवर्तन अधिकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ संदीप द्विवेदी द्वारा कार्यशाला का सफल संचालन किया गया। उनके मार्गदर्शन में यह कार्यशाला पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है एवं स्कूली विद्यार्थियों को विशेष रूप से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में नवाचार की अभिवृत्ति विकसित करने के लिए तथा उनके द्वारा किए गए नवप्रवर्तकों के प्रोत्साहन के लिए साझा मंच उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इस ज्ञानवर्धक ऑनलाइन नवाचार कार्यशाला में जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी गौतम बुद्ध नगर के सभी विद्यालयों ने प्रोजेक्टर, लैपटॉप, मोबाइल द्वारा ऑनलाइन नवाचार कार्यशाला में प्रतिभाग किया। यह ऑनलाइन प्रोग्राम के साथ-साथ यूट्यूब लाइव पर भी ज्वाइन किया गया। जिन विद्यालयों एवं अध्यापक, अध्यापिकायों द्वारा प्रतिभाग किया गया है उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।

Nov 8, 2021

November 08, 2021

सूर्योपासना का विशेष पर्व है छठ पर्व,भगवान राम ने भी की थी छठ पूजा,जानिये महत्व

लखनऊ - छठ हिंदू त्योहारों में एक विशेष त्योहार है, जो हर वर्ष बहुत उत्सुकता के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म का बहुत प्राचीन त्यौहार है, जो ऊर्जा के परमेश्वर सूर्य को समर्पित है जिसे सूर्य षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है। लोग पृथ्वी पर हमेशा के लिए जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए भगवान सूर्य को धन्यवाद देने के लिए ये त्यौहार मनाते हैं और अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और बुजुर्गों के अच्छे के लिये सफलता और प्रगति के लिए प्रार्थना करते हैं।
इस दिन जल्दी उठकर पवित्र गंगा में नहाकर पूरे दिन उपवास रखने का रिवाज है, यहाँ तक कि वो पानी भी नहीं पीते और एक लम्बे समय तक पानी में खड़े रहते हैं। वो उगते हुये सूर्य को प्रसाद और अर्घ्य देते हैं। ये भारत के विभिन्न राज्यों में मनाया जाता है, जैसे: बिहार, यू.पी., झारखण्ड और नेपाल। हिन्दू कलैण्डर के अनुसार, ये कार्तिक महीने के छठे दिन मनाया जाता है।
इसलिए इसे छठ पर्व भी कहा जाता है। पहले यह छठ पूजा पूर्वाचंल बिहार में बहुत प्रसिद्ध था परंतु अब ये पूरे भारत में मनाया जाता है।

ज्योतिषाचार्य पण्डित अतुल शास्त्री जी से आइए जानते हैं छठ के 4 शुभ दिन और अर्ध्य देने का मुहूर्त:

नहाए खाए के साथ शुरु होने वाला छठ पूजा का पहला दिन 8 नवंबर, 2021 को है। छठ का दूसरा दिन खरना 9 नवंबर को है। छठ पूजा में खरना का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और रात में खीर का प्रसाद ग्रहंण किया जाता है। छठ का तीसरा दिन छठ पूजा या संध्या अर्घ्य 10 नवंबर 2021, दिन बुधवार को है। षष्ठी तिथि 9 नवंबर 2021 को शुरु होकर 10 नवंबर को 8:25 पर समाप्त होगा। आइए जानते हैं छठ पूजा पर सूर्योदय और सूर्यास्त का समय।
छठ पूजा का नहाय-खाय- 8 नवंबर
खरना- 9 नवंबर,
छठ पूजा में संध्या का अर्घ्य- 10 नवंबर
छठ पूजा में सुबह का अर्घ्य- 11 नवंबर।
सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त- शाम 5:30 ।
सूर्योदय का शुभ मुहूर्त- सुबह  6:40 ।

ज्योतिषाचार्य पण्डित अतुल शास्त्री जी के अनुसार जानिए चारों दिन का महत्व:  

नहाय खाय : छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इस साल नहाय खाय 08 नवंबर को होगा।
खरना: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है, जो इस साल 9 नवंबर को है। खरना को लोहंडा भी कहा जाता है। खरना छठ पूजा का महत्वपूर्ण दिन होता है। खरना वाले दिन व्रत रखा जाता और रात में खीर खाई जाती है। फिर 36 घंटे का कठिन व्रत रखा जाता है। खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है।
छठ पूजा: खरना के अगले दिन छठी मैया और सूर्य देव की पूजा होती है। इस साल छठ पूजा 10 नवंबर को है। छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ पूजा समापन: छठ पूजा का समापन अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो जाता है। 36 घंटे का कठिन व्रत पारण के बाद पूर्ण किया जाता है।

छठ पूजा का इतिहास और उत्पत्ति: 

छठ पूजा हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है और ऐसी धारणा है कि प्राचीन छठ पूजा हस्तिनापुर (दिल्ली) के पांडवों और द्रौपदी के द्वारा अपनी समस्याओं को हल करने और अपने राज्य को वापस पाने के लिये की गयी थी। उन्होनें प्राचीन ऋगवेद से मंत्रों और स्त्रोतों का पाठ करके सूर्य भगवान की पूजा की।
ये भी माना जाता है कि छठ पूजा सूर्य पुत्र कर्ण के द्वारा शुरु की गयी थी। वो महाभारत युद्ध के दौरान महान योद्धा था और अंगदेश (बिहार का मुंगेर जिला) का शासक था।
छठ पूजा के दिन छठी मैया (भगवान सूर्य की पत्नी) की भी पूजा की जाती है, छठी मैया को वेदों में ऊषा के नाम से भी जाना जाता है। ऊषा का अर्थ है सुबह (दिन की पहली किरण)। लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के साथ ही साथ मोक्ष या मुक्ति पाने के लिए छठी मैया से प्रार्थना करते हैं।
छठ पूजा मनाने के पीछे दूसरी ऐतिहासिक कथा भगवान राम की है। यह माना जाता है कि 14 वर्ष के वनवास के बाद जब भगवान राम और माता सीता ने अयोध्या वापस आकर राज्यभिषेक के दौरान उपवास रखकर कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में भगवान सूर्य की पूजा की थी। उसी समय से, छठ पूजा हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण और परंपरागत त्यौहार बन गया और लोगों ने उसी तिथि को हर साल मनाना शुरु कर दिया।
कहा जाता हैं कि बहुत समय पहले, एक राजा था जिसका नाम प्रियब्रत था और उसकी पत्नी मालिनी थी। वे बहुत खुशी से रहते थे किन्तु इनके जीवन में एक बहुत बड़ा दुःख था कि इनके कोई संतान नहीं थी। उन्होंने महर्षि कश्यप की मदद से सन्तान प्राप्ति के आशीर्वाद के लिए बहुत बडा यज्ञ करने का निश्चय किया। यज्ञ के प्रभाव के कारण उनकी पत्नी गर्भवती हो गयी। किन्तु 9 महीने के बाद उन्होंने मरे हुये बच्चे को जन्म दिया। राजा बहुत दुखी हुआ और उसने आत्महत्या करने का निश्चय किया।
अचानक आत्महत्या करने के दौरान उसके सामने एक देवी प्रकट हुयी। देवी ने कहा, मैं देवी छठी हूँ और जो भी कोई मेरी पूजा शुद्ध मन और आत्मा से करता है वह सन्तान अवश्य प्राप्त करता है। राजा प्रियब्रत ने वैसा ही किया और उसे देवी के आशीर्वाद स्वरुप सुन्दर और प्यारी संतान की प्राप्ति हुई। तभी से लोगों ने छठ पूजा को मनाना शुरु कर दिया।

छठ पूजा का महत्व:

छठ पूजा का सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान एक विशेष महत्व है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय है जिसके दौरान एक मानव शरीर को सुरक्षित रूप से बिना किसी नुकसान के सौर ऊर्जा प्राप्त हो सकती हैं। यही कारण है कि छठ महोत्सव में सूर्य को संध्या अर्घ्य और विहानिया अर्घ्य देने का एक मिथक है। इस अवधि के दौरान सौर ऊर्जा में पराबैंगनी विकिरण का स्तर कम होता है तो यह मानव शरीर के लिए सुरक्षित है। लोग पृथ्वी पर जीवन को जारी रखने के साथ-साथ आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भगवान सूर्य का शुक्रिया अदा करने के लिये छठ पूजा करते हैं।
छठ पूजा का अनुष्ठान, (शरीर और मन शुद्धिकरण द्वारा) मानसिक शांति प्रदान करता है, ऊर्जा का स्तर और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जलन क्रोध की आवृत्ति, साथ ही नकारात्मक भावनाओं को बहुत कम कर देता है। यह भी माना जाता है कि छठ पूजा प्रक्रिया के उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। इस तरह की मान्यताऍ और रीति-रिवाज छठ अनुष्ठान को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार बनाते हैं।

ज्योतिषाचार्य पण्डित अतुल शास्त्री जी के अनुसार छठ पूजा के छ: महान चरण हैं जो इस प्रकार हैं:

यह माना जाता है कि त्यौहार पर उपवास और शरीर की साफ-सफाई तन और मन को विषले तत्वो से दूर करके लौकिक सूर्य ऊर्जा को स्वीकार करने के लिये किये जाते है। आधे शरीर को पानी में डुबोकर खडे होने से शरीर से ऊर्जा के निकास को कम करने के साथ ही सुषुम्ना को उन्नत करके प्राणों को सुगम करता है। तब लौकिक सूर्य ऊर्जा रेटिना और ऑप्टिक नसों द्वारा पीनियल, पीयूष और हाइपोथेलेमस ग्रंथियों (त्रिवेणी परिसर के रूप में जाना जाता है) में जगह लेती है। चौथे चरण में त्रिवेणी परिसर सक्रिय हो जाता है। त्रिवेणी परिसर की सक्रियता के बाद, रीढ़ की हड्डी का ध्रुवीकरण हो जाता है और भक्त का शरीर एक लौकिक बिजलीघर में बदल जाता है और कुंडलिनी शक्ति प्राप्त हो जाती है। इस अवस्था में भक्त पूरी तरह से मार्गदर्शन करने, पुनरावृत्ति करने और पूरे ब्रह्मांड में ऊर्जा पारित करने में सक्षम हो जाता है।

छठ पूजा की प्रक्रियाओं के लाभ:

यह शरीर और मन के शुद्धिकरण का तरीका है जो जैव रासायनिक परिवर्तन का नेतृत्व करता है। शुद्धिकरण के द्वारा प्राणों के प्रभाव को नियंत्रित करने के साथ ही अधिक ऊर्जावान होना संभव है। यह त्वचा की रुपरेखा में सुधार करता है, बेहतर दृष्टि विकसित करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

छठ पूजा के लाभ:

छठ पूजा के भक्त शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के त्वचा सम्बन्धी रोगो को सुरक्षित सूरज की किरणों के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। यह श्वेत रक्त कणिकाओं की कार्यप्रणाली में सुधार करके रक्त की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। सौर ऊर्जा हार्मोन के स्राव को नियंत्रित करने की शक्ति प्रदान करती है। रोज सूर्य का ध्यान शरीर और मन को आराम देता है। प्राणायाम, योगा और ध्यान क्रिया भी शरीर और मन को नियंत्रित करने के तरीके है। तीर्थयात्री गंगा नदी के तट पर एक शांतिपूर्ण योग और ध्यान के लिए वाराणसी में आते है।

छठ पूजा की परंपरा और रीति-रिवाज:

यह माना जाता है कि छठ पूजा करने वाला व्यक्ति पवित्र स्नान लेने के बाद संयम की अवधि के 4 दिनों तक अपने मुख्य परिवार से अलग हो जाता है। पूरी अवधि के दौरान वह शुद्ध भावना के साथ एक कंबल के साथ फर्श पर सोता है। सामान्यतः यह माना जाता है कि यदि एक बार किसी परिवार नें छठ पूजा शुरु कर दी तो उन्हें और उनकी अगली पीढी को भी इस पूजा को प्रतिवर्ष करना पडेगा और इसे तभी छोडा जा सकता है जब उस वर्ष परिवार में किसी की मृत्यु हो गयी हो।
भक्त छठ पर मिठाई, खीर, थेकुआ और फल सहित छोटी बांस की टोकरी में सूर्य को प्रसाद अर्पण करते है। प्रसाद की शुद्धता बनाए रखने के लिए बिना नमक, प्याज और लहसुन के तैयार किया जाता है। यह 4 दिन का त्यौहार है जिसमें शामिल है:
पहले दिन भक्त जल्दी सुबह गंगा के पवित्र जल में स्नान करते है और अपने घर प्रसाद तैयार करने के लिये कुछ जल घऱ भी लेकर आते है। इस दिन घर और घर के आसपास साफ-सफाई होनी चाहिये। वे एक वक्त का खाना लेते है, जिसे कद्दू-भात के रुप में जाना जाता है जो केवल मिट्टी के स्टोव (चूल्हे) पर आम की लकडियों का प्रयोग करके ताँबे या मिट्टी के बर्तन में बनाया जाता है।दूसरे दिन (छठ से एक दिन पहले) पंचमी को, भक्त पूरे दिन उपवास रखते है और शाम को पृथ्वी (धरती) की पूजा के बाद सूर्य अस्त के बाद व्रत खोलते है। वे पूजा में खीर, पूरी, और फल अर्पित करते है। शाम को खाना खाने के बाद, वे बिना पानी पिए 36 घण्टे का उपवास रखते है।तीसरे दिन (छठ वाले दिन) वे नदी के किनारे घाट पर संध्या अर्घ्य देते है। अर्घ्य देने के बाद वे पीले रंग की साड़ी पहनती है। परिवार के अन्य सदस्य पूजा से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इंतजार करते हैं। छठ की रात कोसी पर पाँच गन्नों से कवर मिट्टी के दीये जलाकर पारम्परिक कार्यक्रम मनाया जाता है। पाँच गन्ने पंचतत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) को प्रर्दशित करते है जिससे मानव शरीर का निर्माण करते है। चौथे दिन की सुबह (पारुन), भक्त अपने परिवार और मित्रों के साथ गंगा नदी के किनारे बिहानिया अर्घ्य अर्पित करते है। भक्त छठ प्रसाद खाकर व्रत खोलते है।


ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Nov 7, 2021

November 07, 2021

रोडवेज बस से टकराई बुलेरो एक कि मौत,कई गम्भीर,जिला अस्पताल पहुँचकर डीएम ले रहे जायजा।

गोण्डा -  कोतवाली देहात अंतर्गत खोरहंसा के पास रोडवेज बस और बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 10 लोग घायल हो गये।बताया गया कि रोडवेज बस का चालक पकड़ लिया गया है। सभी घायलों का जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
      उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से मार्कंडेय शाही जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पर उन्होंने हालात का जायजा लिया और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के कड़े निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
November 07, 2021

एक किलो से ज्यादा मात्रा में अवैध गांजा के साथ पकड़ें गये पृथ्वीपाल वर्मा

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त पृथ्वीपाल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो0 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पृथ्वीपाल वर्मा पुत्र मंगरे नि0 सोनवरसा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-415/21, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
November 07, 2021

अवैध शराब व शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा -  पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-12 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

3 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना मोतीगंज पुलिस ने 01, थाना वजीरगंज पुलिस ने 01, थाना कटराबाजार पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

1. थाना नवाबगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. रामभवन गुप्ता पुत्र मंगरे नि0 ग्राम हल्लक पुरवा मौजा नगवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-347/21, 02. रामकुमार निषाद उर्फ कुमारे पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम दुर्गागंज थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-348/21, 03. गंगा राम पुत्र रामबरन नि0 ग्राम कनकपुर पूरे शिवदयालगंज थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 349/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
November 07, 2021

मिशन शक्ति अभियान-तृतीय चरण, एसिड अटैक,छेड़छाड़ जैसे महिला अपराध पर किया गया जागरूक

करनैलगंज/गोण्डा -  महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों( छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि) की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के  ग्रामसभा कोंचा कासिमपुर के के मुरावनपुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याओं को सुना गया  तथा पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई । मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार,महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन मौजूद रहीं
November 07, 2021

क्षेत्र भ्रमण पर निकले प्रमुख अजय सिंह ने दर्जनों गांवों का किया दौरा

करनैलगंज/ गोण्डा - दीपावली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के साथ ही अपनों का हाल जानने निकले परसपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा प्रत्येक परिस्थितियों में साथ निभाने का भरोसा दिलाया। सबसे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत चांदपुर में वेदप्रकाश तिवारी, दीपू मिश्रा, टिंकू मिश्रा बी डी सी,विकास तिवारी व सियाराम तिवारी के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा क्षेत्र के विकास कार्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इसी तरह डोमा गाँव के अनिल कुमार सोनी,करनपुर के विश्वनाथ मिश्रा,मोलाई पुरवा के गिरजाशंकर तिवारी, खरगूपुर के पूर्व प्रधान श्याम किशोर तिवारी, पूर्व प्रमुख गिरजा शंकर,डॉ रवींद्र तिवारी, बबलू तिवारी, फूलबाबू तिवारी तथा धर्मनगर के बी डी सी ननके शुक्ला,परशुराम शुक्ला तथा जगदीश प्रसाद शुक्ला से मुलाकात की। इसी तरह क्षेत्र के अन्य गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों में ओमप्रकाश मिश्रा पूर्व जिलापंचायत सदस्य, बबलू तिवारी पूर्व प्रधान, वासुदेव सिंह चेयरमैन नगर पंचायत परसपुर,पप्पू सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सी पी सिंह, सूरज सिंह, गुड्डू सिंह प्रधान मलाव, पिंकू सिंह प्रधान पसका, पिंकू सिंह प्रधान मिझौरा सहित दर्जनों लोग रहे।
November 07, 2021

अचानक चम्पत हुआ 11वीं का छात्र,पुलिस की मदद से आयोध्या में हुआ बरामद,परिजन बोले थैंक्यू

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव से कोचिंग हेतु निकले छात्र के अचानक लापता हो जाने के बाद हड़कम्प मच गया था लेकिन पुलिस की मदद से उसे आयोध्या में सकुशल बरामद कर लिया गया। मामला कोतवाली क्षेत्र ग्राम कुंवरपुर अमरहा निवासी राकेश गोस्वामी के परिवार से जुड़ा है। दी गयी जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी राकेश गोस्वामी का 13 वर्षीय लड़का शिवा गोस्वामी जो चौरी चौराहा स्थित श्रीराम सिंह इण्टर कालेज में 11वीं का छात्र है,वह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घर से कोचिंग के लिये निकला था,लेकिन जब वह शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,लेकिन देरशाम तक लड़के की तलाश में विफल रहे परिजनों ने हताश होकर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। उधर देररात्रि में लड़के ने किसी के नम्बर से आयोध्या से फोन करके अपनी लोकेशन बताई तो परिजन कोतवाली पुलिस की मदद से आयोध्या पहुँचे और वहाँ से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। परिजनों ने इष्ट मित्रों व स्थानीय पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Nov 6, 2021

November 06, 2021

करनैलगंज-सुबह कोचिंग के लिये घर से निकला 13 वर्षीय छात्र अचानक गायब,परिजन परेसान




करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंर्तगत एक गाँव से कोचिंग हेतु निकला छात्र अचानक लापता हो गया, देरशाम तक काफी खोजबीन के बाद परिजन हतास रहे। मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर अमरहा निवासी राकेश गोस्वामी के परिवार से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक राकेश गोस्वामी का 13 वर्षीय लड़का शिवा गोस्वामी जो चौरी चौराहा स्थित श्रीराम सिंह इण्टर कालेज में ग्यारहवीं का छात्र है, वह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घर से करनैलगंज कोचिंग के लिये निकला था,लेकिन जब वह शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,लेकिन देरशाम तक लड़के की तलाश करने के बाद भी विफल रहे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक लापता छात्र की तलाश नहीं हो सकी थी। बताते चलें कि इसके पहले भी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलहंसन बरवलिया गांव का भी एक छात्र जो सुबह कोचिंग हेतु निकला था और घर वापस नहीं पहुंचा,जिसकी करीब दो माह से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
November 06, 2021

जुआ खेलते पकड़े गये जितेंद्र,गुल्फाम,सोनू व देवी,धारा 13 जुआ अधि.के तहत हुई कार्यवाही

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिये थे।
        उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-650 रूपये नकद, ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज मे जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. जितेन्द्र सिंह पुत्र बैजनाथ नि0 मो0 कहरान कस्बा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
02. गुलफाम खान पुत्र अब्दुल कयूम नि0 मो0 कहरान कस्बा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
03. सोनू कोरी पुत्र लक्ष्मण नि0 मो0 कहरान कस्बा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
04. देवी पुत्र घुरचाली नि0 मो0 कहरान कस्बा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

बरामदगी-
01. 650 रुपये व 52 ताश के पत्ते।

पंजीकृत अभियोग -
01. मु0अ0सं0-346/21, धारा 13 जुआ अधि0 थाना नबाबगंज।
November 06, 2021

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

गोण्डा -  पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-20 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

1. थाना को0 देहात द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. रामसिंह पुत्र भगवाने नि0 ग्राम लीला बभनी बसन्तपुर तिवारी थाना को0 देहात जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-414/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

2. थाना वजीरगंज द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. धनीराम पुत्र रामअवध नि0 ग्रा0 चडीवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-376/21, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
November 06, 2021

कर्नलगंज-12 वर्षीय बच्चे की डीसीएम ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, डीसीएम चालक फरार

करनैलगंज/गोण्डा - तेज रफ्तार अनियन्त्रित अज्ञात डीसीएम की ने एक 12 वर्षीय बच्चे की जिन्दगी छीनकर उसके परिवार को तबाह कर दिया। मामला करनैलगंज- लखनऊ हाइवे अन्तर्गत भभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चेतराम का 12 वर्षीय लड़का किसी कार्य से जा रहा था,इसी दौरान रोड़ पर अनियंत्रित गति से आ रहे एक डीसीएम ने उसे इस तरह चपेट में लिया कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत होगी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी । उधर बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
November 06, 2021

जमदुतिया घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे पुलिस के जवान

करनैलगंज/गोण्डा - भाई की रक्षा हेतु बहनों द्वारा पूजन अर्चन की पौराणिक मान्यताओं के लिये प्रचलित भाई दूज के पावन पर्व पर करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत जमदुतिया घाट पर प्रति वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मेले में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पावन सलिल सरयू में स्नान कर पूजन अर्चन का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा । सरयू तट स्थित जमदुतिया घाट पर बने श्री हनुमानजी व भगवान शिव शंकर के मंदिर पर मत्था टेकने वालों की कतारें लगी रहीं। वहीं मेले में स्थानीय दुकानदारों द्वारा अनेक प्रकार की दुकानें भी लगाई गई थीI मेले की सुरक्षा व्यवस्था में सुबह से ही पुलिस के जवान डटे रहे। वहीं स्थानीय लोगो मे हीरापुर शाहपुर के प्रधान लल्ला सिंह ने भी मेले की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
November 06, 2021

महिला से छेडछाड करना पड़ा भारी,आरोपी मनोज पुलिस हिरासत में

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त मनोज कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01 मनोज कुमार पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद नि0 रानीजोत थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।  

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-812/21, धारा 354 ख भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
November 06, 2021

कौडिया में तैनात दारोग़ा अखिलेश यादव ने दी हत्या की सुपारी,एसपी ने किया निलम्बित,हो सकती है गिरफ्तारी

गोण्डा - गोंडा में तैनात एक दरोगा पर खाकी को शर्मसार कर कानून से खेलने का आरोप लगा है,मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाई करते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामला आजमगढ़ से जुड़ा है, दरोगा द्वारा आजमगढ़ भेजें भाई के हत्यारोपी की हत्या करवाने के लिए 3 शूटर भेजे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ पुलिस ने गोंडा निवासी तीनों शूटर दीनानाथ यादव,डफली यादव तथा देवेंद्र नाथ यादव को किया गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है।
आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा दो हजार भी रुपए बरामद किया गया है।
बताया जा रहा कि जेल से छूटे भाई की हत्या के हत्यारोपी का कत्ल कराने के लिए दरोगा ने गोंडा से शूटर भेजे थे। मामले में गोंडा के कौडिया थाने में तैनात दारोग़ा अखिलेश यादव  सुपारी पर सुपारी देने का आरोप लगा है।
बताया गया कि, विगत 2020 में रंजिश में दारोग़ा अखिलेश यादव के भाई की हत्या हुई थी। गोंडा में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के लिए आजमगढ़ से गोंडा के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है।
आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग के मुताबिक़ अपने भाई के हत्यारे को मारने के लिए दारोग़ा अखिलेश यादव ने 20 हज़ार रुपये में सुपारी दी थी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
November 06, 2021

पिता को मौत के घाट उतारने वाला कलयुगी पुत्र रामसुरेश गिरफ्तार

गोण्डा - विगत एक नवम्बर को धानेपुर थानाक्षेत्र के ग्राम अहिरनडीहा में संपत्ति विवाद के चलते बेटो ने ही अपने बुजुर्ग पिता की मार-पीटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में फेंक दिया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में टीमे बनाकर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में गुरुवार को धानेपुर पुलिस ने घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त- राम सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. राम सुरेश यादव पुत्र स्व0 हीरालाल यादव नि0 पूरे पण्डित वृन्दावन अहिरनडीह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-274/21, धारा 302 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01 अदद सब्बल।

Nov 5, 2021

November 05, 2021

हत्याकर शव को गन्ने के खेत में छिपाने वाला अभियुक्त रामसहाय वर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोण्डा -  विगत 31.10.2021 को थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कूकनगर ग्रन्ट रामदत्तडीह में गन्ने के खेत से गुमशुदा संदीप उर्फ सचिन पुत्र विनोद कुमार का शव मिला था, जिसके सम्बन्ध में थाना खोड़ारे पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर तत्काल एस0ओ0जी0, डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट टीम को भेज कर जांच व साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई थी तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को निर्देशित किया था। 
         उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 05.11.2021 को थाना खोड़ारे पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त रामसहाय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामसहाय वर्मा पुत्र स्व0 रामतेज वर्मा नि0 कूकनगर ग्रण्ट रामदत्त डीहा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-155/21, धारा 302,201 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
November 05, 2021

टावर से डीआरयू कार्ड व केबल(कीमत लगभग 3 लाख) चोरी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
          उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान वोडाफोन टावर बी0टी0एस0 से डीआरयू कार्ड व केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों-01. विजय पाल वर्मा, 02. अमृत लाल वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समान बरामद किया गया।
अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विजय पाल वर्मा पुत्र स्व0 सुखराम वर्मा नि0 राजापुरवा मौजा पुरेसिधारी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. अमृत लाल वर्मा पुत्र नरेन्द्र कुमार वर्मा नि0 राजापुरवा मौजा पुरेसिधारी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-223/21, धारा 379,411,34 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। 

बरामदगी
01. कार्ड व केबल
November 05, 2021

मिशन शक्ति अभियान-तृतीय चरण,कुंवरपुर अमरहा दुर्जनपुरवा में लगाई गई चौपाल

करनैलगंज/गोण्डा -  महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के  ग्रामसभा कुंवरपुर अमरहा के दुर्जनपुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याओं को सुना गया  तथा पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।                           मिशन शक्ति टीम के सदस्य- आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार,महिला आरक्षी ज्योति राजभर शामिल रहीं।
November 05, 2021

बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय,7 शिवालयों में सीधा प्रसारण,मंत्री व सांसद ने की पूजा

गोण्डा - दीवाली के बाद गोवर्धन पूजा की सुबह उस वक्त शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठी जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड की पावन धरती पर बाबा केदारनाथ धाम से जय बाबा केदारनाथ का उद्घोष किया। श्री केदार धाम की भव्यता को नया आयाम, आदि गुरू श्री शंकराचार्य की समाधि व प्रतिमा का लोकार्पण करने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण को लोगों ने बड़ी तन्मयता के साथ देखा।
           इस अवसर पर जिले के सात शिवालयों में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ और सातों शिवालयों पर प्रधानमंत्री  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण कार्यक्रम में बाबा बरखण्डी नाथ मन्दिर करनैलगंज में सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह, श्री महोदव मन्दिर जयप्रभा ग्राम में विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, बाबा दुःखहरण नाथ मन्दिर नगर में विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, बाबा बालेश्वर नाथ मन्दिर काशीपुर बालेश्वरगंज में विधायक तरबगंज  प्रेम नारायण पाण्डेय, श्री झारखण्डेश्वर मन्दिर गुरसड़ा कटरा बाजार में विधायक कटरा बाजार  बावन सिंह, श्री करोहानाथ मन्दिर मछली गांव मनकापुर में मा0 समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री तथा श्री तिलेश्वरनाथ शिव मन्दिर तेजपुर छपिया में विधायक गौरा प्रभात वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई।
    बताते चलें कि गोवर्धन पूजा के अवसर प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर जहां एक ओर अरबों की लागत से परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया वहीं दूसरी ओर अयोध्या की ऐतिहासिक दीपावली का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस, प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या तथा बुद्ध के परिनिर्वाण की नगरी कुशीनगर का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगे और आर्थिक केन्द्र बिन्दु के रूप में उभरेंगें। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम से उनका पुराना रिश्ता है और आज अपने सपने को साकार होता देख उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।
    कार्यक्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों अनाम, मंथन कल्चरल सोसाइटी, जादूगर मिस्टर इण्डिया, जै मां शारदे, रमा शंकर सेवा समिति, जय भोले बाबा संचार दल द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। वहीं एलईडी वैन एवं स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया। बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर विधायक सदर द्वारा भव्य भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वयं भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही सहित सभी शिवालयों पर कार्यक्रम के संयोजक गण अन्य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायत तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
November 05, 2021

पीएम मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण,बरखण्डी नाथ में सांसद बृजभूषण सिंह ने किया पूजन

करनैलगंज/गोण्डा - शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ धाम में पूजन अर्चन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया,इस दौरान कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने करनैलगंज क्षेत्र स्थित पांडव कालीन प्राचीन बरखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर हजारो वर्ष पुराना है,इसकी स्थापना अज्ञातवास के दौरान पाण्डवों द्वारा मानी जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरगंज सांसद द्वारा किये जा रहे जलाभिषेक के दौरान बाबा बरखण्डी नाथ के महंत सुनील पूरी, भवानी खीख शुक्ला,अजय सिंह प्रमुख परसपुर, अशोक सिंह,प्रिंस कुमार,शिवा भट्ट,अन्नू बाबा सहित क्षेत्र के अन्य कई लोग शामिल रहे।
November 05, 2021

न्यूरो फिजीशियन डॉ प्रणव मिश्रा आज गोण्डा में,अनन्त हॉस्पिटल में देखेंगे मरीज,नहीं दौड़ना पड़ेगा लखनऊ

गोण्डा - लखनऊ के मशहूर न्युरो फिजीशियन डॉक्टर प्रणव आनंद मिश्रा आज जिला मुख्यालय स्थित अनन्त हॉस्पिटल में न्युरो से सम्बंधित मरीजों के उपचार व परामर्श हेतु लखनऊ से पहुँच रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुये अनन्त हॉस्पिटल के डायरेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि एलबीएस चौराहा स्थित अनन्त हॉस्पिटल डॉ प्रणव मिश्रा में माह के प्रत्येक रविवार को मौजूद रहेंगे। न्युरो से जुड़ी किसी भी समस्या के लिये जनपदवासी शुक्रवार को दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच आकर उनसे परामर्श ले सकते हैं।

Nov 4, 2021

November 04, 2021

जरवलरोड़ थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों संग मनाई दीपावली।

जरवलरोड़/बहराईच - अपनी अलग कार्यशैली, से परिचित,निडर व तेज तर्रार थानाध्यक्ष के रूप में जाने जाने वाले जरवलरोड़ के नवागत थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने दीपावली पर्व क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों के संग मनाया। गुरुवार को दीपावली की शाम उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर कई घरों में बच्चों से मिलकर उन्हें मिठाई,मोमबत्ती सहित अन्य उपहार भेंटकर उनके साथ खुशियां बाँटी। हरदिल अजीज व हरफनमौला इंस्पेक्टर राजेश सिंह के साथ दीपावली की खुशियां पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों में खुशी के साथ उनके चेहरों पर मुस्कान आ गयी। इस दौरान बच्चों ने सभी पुलिस कर्मियों को थैंक्यू बोलकर आभार जताया।
November 04, 2021

पुलिस लाइन में एसपी ने परिवारों के बच्चों को बाँटी मिठाई,तो थानाध्यक्षो ने गरीब परिवारों को दिया उपहार

गोण्डा - गुरुवार को दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व  पुलिस लाइन गोंडा में पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मियों के परिजनों व बच्चों को उपहार, मिठाई, टॉफी चॉकलेट आदि देकर खुशियां बाटी, उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
 इसी तरह जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा गांव में जाकर संसाधन विहीन परिवारों, बच्चों व बुजुर्गों को मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, मिठाई, फल व अन्य उपहार भेंट कर खुशियां बांटी गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पुलिस को थैंक्यू बोलकर आभार जताया।
November 04, 2021

गोवर्धन पूजा की भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू जनमानस में महत्व -पँ. अतुल शास्त्री

लखनऊ - कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और साथ ही गाय बैलों का श्रृंगार उनकी भी विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि गोवर्धन पूजा द्वापर युग से ही की जा रही है। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन की जाती है। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी और इंद्र देव के अहंकार को तोड़ा था। उसी समय से गोवर्धन के रूप में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। आइए इसी सन्दर्भ में ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से जानते हैं गोवर्धन पूजा 2021 की तिथि, गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, गोवर्धन पूजा का महत्व, गोवर्धन पूजा की विधि और गोवर्धन पूजा की कथा।
गोवर्धन पूजा की तिथि एवं शुभ मुहूर्त:
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी बताते हैं, ''इस साल गोवर्धन पूजा 5 नवंबर को होगी। सुबह 5 बज कर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त है। दूसरा मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक है। बहुत से स्थानों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है।''
गोवर्धन पूजा का महत्व:
गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन की जाती है। इस पर्वत को भगवान कृष्ण के रूप में ही पूजा जाता है। गोवर्धन ब्रज में स्थित एक छोटा सा पहाड़ है लेकिन इसकी मान्यता बहुत अधिक है। गोवर्धन पर्वत को पर्वतों का राजा कहा जाता है। यह पर्वत द्वापर युग से ही ब्रज में स्थित है इसलिए भी इसका काफी महत्व है। मान्यताओं के अनुसार यमुना नदी ने तो समय- समय पर अपनी दिशा बदली है लेकिन गोर्वधन पर्वत युगों से अपने एक ही स्थान पर आज भी अडिग खड़ा है। माना जाता है कि पृथ्वीं पर इसके समान कोई दूसरा तीर्थ नहीं है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज के निवासियों की रक्षा और इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया था। इस दिन गौ माता की भी विशेष रूप से पूजा की जाती है क्योंकि गौ माता से ही हमारे जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी चीजें प्राप्त होती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी के अनुसार गोवर्धन पूजा विधि:
1. गोवर्धन पूजा के दिन सुबह उठकर शरीर पर तेल की मालिश अवश्य करें और इसके बाद ही स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
2. इसके बाद अपने घर के मुख्य द्वार या आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति , गोवर्धन पर्वत और उनके आस पास ग्वालों और पेड़ पौधों की आकृति भी बनाएं।
3. यह सब आकृति बनाने के बाद बीच में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा रखकर ''गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव:'' मंत्र का जाप करके भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करें।
4. मंत्र जाप के बाद भगवान कृष्ण को दूध, दही, घी, नैवैद्य, फल, मिष्ठान और पंचामृत चढ़ाएं।
5. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत, ग्वालों और पेड़ पौधों का पूरे विधि विधान से पूजन करें।
6. पूजन के बाद भगवान श्री कृष्ण को मिठाई का भोग लगाएं और स्वयं भी इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
7. इस दिन गाय और बैल का पूजन विशेष रूप से किया जाता है। अत: पहले गाय और बैल को स्नान कराएं और उनका श्रृंगार करें।
8. अगर आपके यहां गाय और बैल नहीं है तो आप उनकी तस्वीर का पूजन भी कर सकते हैं।
9. इसके बाद ''लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।'' का जाप करें।
10. अंत में भगवान कृष्ण की आरती उतारें और गोवर्धन पर्वत पर गायों को चलवाएं।
गोवर्धन पूजा की कथा:
द्वापर युग में ब्रज में इंद्र की पूजा का विधान था। एक बार सभी ब्रजवासी इंद्र देवता की पूजा कर रहे थे। उस समय भगवान श्री कृष्ण पूजा स्थल पर पहुंचे और इस पूजा के बारे में पूछा। ब्रजवासियों ने भगवान श्री कृष्ण को बताया कि यहां इंद्र देव की पूजा की जा रही है। तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि आप इंद्र देव की पूजा क्यों करते हैं। वर्षा करना तो उनका कर्म है। वह तो सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। लेकिन गोवर्धन पर्वत से हमारी गायों को भोजन और संरक्षण प्राप्त होता है। इसलिए आपको उनकी पूजा करनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण की बात सुनकर सभी लोग गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। जिसे देख इंद्र देव क्रोधित हो उठे और बादलों को यह आदेश दिया कि गोकुल को पूरी तरह से नष्ट कर दे। जिसके बाद गोकुल में भारी वर्षा होने लगी। यह देखकर सभी गोकुलवासी बहुत डर गए।
यह देखकर भगवान श्री कृष्ण ने सभी गोकुलवासियों को गोवर्धन पर्वत के पास चलने के लिए कहा। भगवान श्री कृष्ण के साथ सभी गोकुलवासी वहां पर पहुंचे और भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका उंगली से उठा लिया और सभी गोकुलवासियों के प्राणों की रक्षा की। यह देखकर इंद्र ने अपने पूरे बल का प्रयोग किया लेकिन भगवान श्री कृष्ण के आगे उनकी एक न चली। जिसके बाद इंद्र को यह ज्ञात हुआ कि यह तो स्वंय नारायण है। इंद्र को अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने श्री कृष्ण से अपने इस अपराध के लिए क्षमा मांगी। उसी दिन से गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाने लगी।
हमारे देश में गोवर्धन पूजा के प्रकार:
आस्था हमेशा से ही भारत की रंगीन विरासत और संस्कृति की धरोहरों में से एक रही है और गोवर्धन पूजा उनमें से एक है। गोवर्धन पूजा को देश के विभिन्न हिस्सों में अन्य नामों से भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे लोग भगवान विष्णु के अवतार, भगवान वामन द्वारा राजा बाली के वरदान का जश्न मनाने के लिए इस दिन को बाली प्रतिपदा के रूप में मनाते हैं। कुछ हिस्सों में इस पूजा को अन्नकूट पूजा के रूप में मनाया जाता है, जहां अनाज, बेसन और पत्तेदार सब्जियों से बने खाद्य पदार्थों को पेश किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी के अनुसार गोवर्धन पूजा पर क्या न करें: 
1. गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा भूलकर भी बंद कमरे में न करें क्योंकि गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा खुले स्थान पर ही की जाती है।

2. इस दिन गायों की पूजा करते समय अपने ईष्ट देव और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना बिल्कुल भी न भूलें। 
3. गोवर्धन पूजा के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं किए जाते। अत: भूलकर भी इस दिन चंद्रमा के दर्शन न करें।
4. यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने जाते हैं तो आप गंदे कपड़े पहनकर परिक्रमा बिल्कुल भी न करें।
5. गोवर्धन पूजा परिवार के सभी लोगों को अलग- अलग नहीं करनी चाहिए बल्कि एक जगह पर ही परिवार के सभी लोगों को गोवर्धन पूजा करनी चाहिए।
6. इस दिन पूजा में परिवार के किसी भी सदस्य को काले या नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
7. यूँ तो किसी भी दिन पशु पक्षियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए किन्तु गोवर्धन पूजा के दिन विशेषकर किसी भी पशु या पक्षी को न तो मारना चाहिए और नहीं सताना चाहिए। विशेष रूप से गाय को इस दिन आपको बिल्कुल भी नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान श्री कृष्ण के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
8. इस दिन आपको भूलकर भी किसी पेड़ या पौधे को न तो काटना चाहिए और न हीं उखाड़ना चाहिए।
9. गोवर्धन पूजा के दिन आपको किसी भी प्रकार से अपने घर में कलेश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख और समृद्धि जा सकती है।
10. इस दिन आपको भूलकर भी किसी बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण आपसे नाराज हो सकते हैं।

संस्थापक: ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net