Nov 28, 2021

टीईटी परीक्षा हुई रद्द,पेपर लीक, सॉल्वर गैंग के दो दर्जन शातिर गिरफ्तार

लखनऊ - यूपी टीईटी 2021का पेपर लीक हो जाने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है,जिससे तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक अब महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित होगी इसके लिये अभ्यर्थियों को दोबारा कोई भी फीस नहीं देनी होगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक मथुरा, गाजियाबाद तथा बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक होने के बाद वायरल हुआ।
इसी के साथ सॉल्वर गैंग के करीब 23 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ बारीकी से मामले की जांच में जुटी है।

No comments: