करनैलगंज /गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज स्थित अपने ननिहाल में आये 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जरवल कस्बा निवासी इरकान पुत्र गुड्डू अपने ननिहाल करनैलगंज कस्बा में असलम मिस्त्री के यहां ननिहाल में आया था। इसी दौरान किसी कार्यवश असलम के भतीजे अमन के साथ निकला था तभी
लखनऊ हाइवे स्थित विकास खण्ड(ब्लॉक) कार्यालय के पास डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह मरणासन्न हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक अमन गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालात में डॉक्टर द्वारा गोण्डा रेफर कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment