Oct 16, 2026

October 16, 2026

चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

कानपुर - भौती एनएच-19 पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई,देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है ,
कुशल बस इतना रहा कि कार सवारों ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई ।

October 16, 2026

कैफे संचालक मर्डर मामले में श्रद्धा दूबे सहित तीन आरोपियों के खिलाफ NBW जारी

लखनऊ - कैफे मालिक शिव शर्मा हत्याकांड मामले ने नया मोड़ ले लिया है, कोर्ट ने फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ NBW जारी कर दिया है। मामले में लखनऊ की CJM कोर्ट द्वारा श्रद्धा दुबे,रश्मि दुबे तथा फरार तनवीर के खिलाफ NBW जारी किया है । हजरतगंज पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है, नेपाल से आरोपियों के कई वीडियो और फोटो वायरल हैं, पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।

October 16, 2026

जनता की संतुष्टि ही पुलिस का पुरस्कार: फखरपुर महिला मिशन शक्ति की सफल कार्रवाई

 महिला मिशन शक्ति की कार्रवाई से पक्षकारों में संतोष, फखरपुर पुलिस को मिला सराहना

फखरपुर/बहराइच -थाना फखरपुर क्षेत्र में महिला मिशन शक्ति के छठवें चरण के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों एवं बच्चियों से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई के बाद पक्ष विपक्ष से फीडबैक लिया गया। फीडबैक में पक्षकारों ने बताया कि अब उनके वैवाहिक जीवन सहित सभी मामलों में कोई समस्या नहीं है और परिवार सुखी ढंग से चल रहा है।

पति-पत्नी ने फखरपुर महिला मिशन शक्ति टीम की पहल एवं समझाइश के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। लड़ाई-झगड़े तथा अन्य प्रकरणों में भी अब किसी प्रकार की शिकायत नहीं होने की बात कही गई।पक्षकारों की संतुष्टिपूर्ण प्रतिक्रिया से थाना फखरपुर पुलिस टीम में प्रसन्नता एवं संतोष का भाव देखा गया। पुलिस का कहना है कि जनता की संतुष्टि ही पुलिस का सबसे बड़ा पुरस्कार है और महिला मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

October 16, 2026

चलती बस में अचानक लगी आग, बस से कूदकर बच्चों ने बचाई जान

उन्नाव- चलती बस में आग लगने से अफरा - तफरी मच गई,
बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से प्राइवेट बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के वक्त बस में करीब 70 से 80 बच्चे सवार थे,हादसे देख बच्चों ने कूदकर अपनी जान बचाई । कानपुर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चे बस से टूर को जा रहे, तभी सदर कोतवाली के गदन खेड़ा चौराहे के पास बस में आग लग गई।
October 16, 2026

शादी का झांसा देकर सिपाही जिशान ने किया शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग से आजिज युवती ने पिया तेजाब,मौत

बदायूं -  सिपाही जिशान की ब्लैकमेलिंग से आजिज युवती ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दिया, मामले में मृतका के भाई द्वारा पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। यह सनसनीखेज मामला बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जहां अश्लील फोटो-वीडियो वायरल की धमकी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। फिलहाल मामले में 25 हजार रुपये का इनामी सिपाही जीशान गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोप है कि जिशान ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये तथा युवती की अश्लील फोटो,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। मामला तब और बढ़ गया जब आरोपी निशान की शादी कहीं और तय हो गई, शारीरिक शोषण का शिकार युवती जिशान से शादी पर अड़ी तो आरोपी ने इंकार कर दिया। आरोप है कि युवती को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी,जिससे परेशान होकर युवती ने तेजाब पी लिया, नाजुक हालात में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। 


October 16, 2026

चोरी के दो एण्ड्रायड मोबाइल फोन के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुन्देरवा, मौजा विशुनपुर माफी निवासी सिपिल सार्जन वर्मा पुत्र गुरुदास वर्मा के घर के बरामदे में दिनांक 01.10.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे चार्जिंग पर लगे दो एण्ड्रायड मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 16.10.2026 को उपनिरीक्षक रामविलास यादव मय हमराह क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान ग्राम लालपुर स्थित नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने उन्हें ग्राम कुन्देरवा स्थित घर के बरामदे से चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।


October 16, 2026

10 वर्षों में चंदवतपुर घाट पर कई मौतें, फिर भी नहीं बना पुल - भाजपा सरकार की नाकामी, फिर डूबा 30 वर्षीय युवक


गोण्डा  - देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदवतपुर घाट (टेढ़ी नदी) पर दर्दनाक हादसा हो गया। पिपरा पदुम गांव निवासी 30 वर्षीय युवक पुत्तन शुक्ला नहाते समय नदी में डूब गए। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सपा नेता सूरज सिंह ने पहुँचकर परिजन से भेंट की।

बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों में पुल न होने के कारण इस घाट पर कई लोगों की जान जा चुकी है।

स्थानीय कक्षा 9 के छात्र अंशुमान तिवारी ने बताया कि उसे पिछले 15 दिनों से अपने कपड़े-जूते उतारकर सिर पर रखकर इस घाट को पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता व गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सूरज सिंह ने कहा 
"2017 से पहले कटरा से गोंडा तक का सड़क मार्ग सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर माननीय पंडित सिंह जी के आग्रह पर बनवाया गया था। सड़क तो सपा ने बना दी, लेकिन पिछले 10 साल में भाजपा सरकार इस छोटे से चंदवतपुर घाट पर पुल का निर्माण तक नहीं करा पाई। इसी नाकामी के कारण आज फिर एक नौजवान की जान चली गई। यह हादसा नहीं, सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है।"

उन्होंने कहा - "जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो जनपद का सबसे पहला बड़ा काम चंदवतपुर घाट पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।"