गन्ना फसल में यूरिया की आखिरी टॉप ड्रेसिंग 10 जुलाई तक कर दे किसान : संजीव राठी
कैसरगंज, बहराइच। पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा कैसरगंज क्षेत्र के नंदवल, बदरौली का दौरा किया गया। फसल का निरिक्षण किया। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि यूरिया की दूसरी मात्रा प्रति एकड़ 50 किलो तथा 10 किलो आर्गेनिक अमिनोज़ एक साथ मिलाकर लाइन में डाले। साथ ही सभी किसान अपनी गन्ना फसल में मिट्टी जरूर चढ़ा दे। मिट्टी चढाने से पूर्व 3 बैग आर्गेनिक पोटाश तथा 10 किलो गन्ना स्पेशल लाइन में प्रति एकड़ प्रयोग करे। उसके बाद मिट्टी चढ़ा दे। इससे खरपतवार नियंत्रण प्रभावी ढंग से होगा। सभी पोषक तत्वों का अवशोषण भी फसल अच्छी तरह से कर पायेगी। जल निकास भी आसानी से होगा। और गन्ना उपज में भारी इजाफा होगा। बरसात में फसल बढ़वार भी अच्छी होगी। साथ ही उन्होंने कहा की अपनी फसल का लगातार निरिक्षण करते रहे । प्रजाति 0238 की पैदावार बहुत अधिक है। इसलिए इस प्रजाति को बचाये रखे। जिनके पास 0238 गन्ना लगा है ! वह सभी किसान 10 किलो ट्राइकोडर्मा को जैविक खाद में मिलाकर जड़ो के पास प्रयोग करे, जिससे रेड रॉट बीमारी से बचाव हो सके। गन्ना एक नगदी फसल है। गन्ने का क्षेत्रफल और उत्पादन बढ़ाये जो की पडोसी जनपद से काफी कम है। खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने की जरुरत है। इस मौके पर काफी संख्या में किसान और कंपनी के अन्य अधिकारी गण आदर्श , दीपक , भूपेंद्र मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment