Showing posts with label Lucknow. Show all posts
Showing posts with label Lucknow. Show all posts

Aug 6, 2026

August 06, 2026

उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंची मायावती, कही बड़ी बात

लखनऊ- गोमती नगर स्थित आवास पर विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि तमाम लोग पार्टी छोड़कर चले गए लेकिन उमाशंकर सिंह ने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया, वह मुझे सगी बहन की तरह ही मानते थे । इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कहते हुए बताया कि यदि परिवार चाहेगा तो बेटे को राजनीति में बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उमाशंकर के स्थान पर बेटे को सम्मान दूँगी तथा पार्टी उनके पूरे परिवार का ध्यान रखेगी।

Aug 3, 2026

August 03, 2026

शादी का झांसा देकर आठ युवतियों से ठगी, सुमित व परिजनों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ  - शादी का झांसा देकर 8 युवतियों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक सहित उसके परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला गोमती नगर विस्तार के छोटा भरवारा से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां 
आरोप है कि शादी का झांसा देकर 8 युवतियों से ठगी की गई।खुद को RBI कर्मचारी बताकर झांसा देकर आरोपी द्वारा लाखों के जेवर और कैश हड़प लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि 2 युवतियों से लोन के नाम पर जालसाजी करने का भी आरोप लगा है, एक युवती की तहरीर पर सुमित शर्मा व उनके 
 माता - पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Aug 2, 2026

August 02, 2026

बात न करने से नाराज सिरफिरे ने दो बहनों को चाकू मारकर किया घायल

लखनऊ - बात न करने से नाराज सिरफिरे ने दो बहनों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, राहगीरों को आता देख हमलावर धमका कर फरार हो गया। मामला चिनहट थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवपुर चौराहे का है, जहां दबंग ने दो बहनों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
आरोप है कि बात बंद करने से नाराज ओमकार ने चाकूबाजी कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला।


August 02, 2026

विवेचना के मामले में दरोगा ने महिला का किया यौन शोषण, निलंबित, गिरफ्तार

लखनऊ - यौन शोषण मामले में दारोगा सस्पेंड हो गए, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दारोगा धर्मवीर शाही पर केस की विवेचना के दौरान यौन शोषण का आरोप लगा है,आरोपी दरोगा आशियाना थाने में तैनात बताया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, पुलिस ने मामले में दारोगा सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी दारोगा को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है, पीड़िता का आरोप यह भी है कि तीनों ने कार से कुचलने की कोशिश भी की।


Jul 31, 2026

July 31, 2026

मकान मालिक के यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने लगाई फांसी

लखनऊ - मकान मालिक से परेशान महिला ने जान दे दिया,
आरोप है कि महिला मकान मालिक के यौन शोषण से बहुत तंग आकर मौत को गले लगाया। पीड़िता के 6 पेज के सुसाइड नोट में गंभीर आरोप सामने आए हैं, पीड़िता ने मकान मालिक पर यौन शोषण, मारपीट तथा ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। राजधानी के कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी में फांसी लगाकर महिला की मौत से हड़कंप मच गया,
मृतका की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है।
जबकि आरोपी मकान मालिक 3 बच्चों का पिता बताया जा रहा है, मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

July 31, 2026

अधिवक्ता पर लगा घर में घुसकर रेप व धमकाने का आरोप

लखनऊ - अधिवक्ता ने महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया, पीड़िता ने वकील रंजीत वर्मा पर रेप और धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पति के बाहर जाते ही रंजीत ने घर में घुसकर युवती से रेप किया और, पीड़िता की स्कूटी भी उठा ले गया। पीड़िता का आरोप है कि कमरा बंद कर उसके साथ दरिंदगी की गई, जबकि बेबस बेटा बाहर खड़ा रहा, मामले में गुडंबा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 29, 2026

July 29, 2026

हाईकोर्ट का कड़ा रुख, चार वकीलों की कोर्ट एंट्री पर रोक

लखनऊ - लखनऊ कोर्ट मारपीट मामले में HC का कड़ा रुख सामने आया है, जहाँ 4 वकीलों की कोर्ट एंट्री पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने सौरभ वर्मा, हर्षित, यश और अभय पर यह कार्रवाई की है। कोर्ट द्वारा 10 साल के ITR और संपत्ति का ब्योरा तलब किया गया है तथा परिवार की चल-अचल संपत्ति का हलफनामा भी मांगा गया है।
आईबी को गोपनीय जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला जज की रिपोर्ट,CCTV पर हाईकोर्ट की टिप्पणी सामने आने से हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, मामले में करीब 10 से 20 अज्ञात वकीलों की पहचान होगी, कड़ा रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका को बंधक नहीं बनने देंगे ।