Showing posts with label International News. Show all posts
Showing posts with label International News. Show all posts

Aug 12, 2023

August 12, 2023

मां वाराही न्यूज़ के पूरे हुए चार साल गूगल पे स्थान मिला बेमिसाल

 "लिखवाना हकीकत चाहते हो,

 या झूठा सार लिख दूं….

 तुम कहो तो तुम्हारे नाम का अखबार लिख दूं…."

उपरोक्त पंक्तियां देश के चौथे स्तंभ से आलिंगन करते हुए परिलक्षित होती हैं और पत्रकारिता की सूक्ष्मता से परिचय कराती हैं। पत्रकारिता का हर समय काल में समाज के लिए होना बिल्कुल ऑक्सीजन की भांति अनिवार्य है। जिस प्रकार व्यक्ति में ऑक्सीजन की कमी होने से दम घुटने की समस्या और अपर्याप्तता की स्थिति में जीवन से हाथ धोने की नौबत उत्पन्न हो जाती है। ठीक उसी प्रकार से किसी भी समाज में, पत्रकार और पत्रकारिता की पर्याप्त मात्रा का बिल्कुल ऑक्सीजन की भांति, शुद्धता के साथ मौजूद रहना अनिवार्य है, जिससे कि किसी भी देश/समाज के भीतर सामाजिक जीवन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे।



"पत्रकारों के पैरों के छालों से इतिहास लिखा जाता है।"(महादेवी वर्मा)

उक्त पंक्तियां पत्रकारों की पत्रकारिता का प्रतिफल प्रदर्शित करती हैं और उनकी उपयोगिता को विश्व पटल पर दृष्टांकित करती हैं।


समाज के अग्रणी वर्ग को देश के विकसित बनने की प्रक्रिया से परिचय कराना व समाज के गरीब, शोषित,वंचित तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हर प्रकार से संघर्षरत रहना ही वास्तविक पत्रकारिता की परिभाषा और औचित्य का घोतक है।


हर दिशा की जानकारी कर न्यूज़(NEWS)के रूप में लोगों तक शीघ्रता से पहुंचाने का काम पत्रकार बंधुओ का है जो इस आधुनिकता भरे युग में तकनीक की वजह से काफी तेज हो चुकी है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया(सोशल मीडिया) ने‌ पूरे विश्व को वैश्वीकरण के सूत्र में पिरोने का कार्य पत्रकारिता जगत में कर दिया है। निम्न पंक्तियां उक्त बातों को स्पष्ट करती प्रतीत होती हैं:-

 "रोटी की तरफ भागते हुए जाए(भूखे)की तरह….

वो खबर के हमराही हैं बिल्कुल साए की तरह….।" 

 "ना किसी की गलियों,बाजार में जाओ,

 ना किसी के दरबार में जाओ,

लड़नी हो ग़र जनहित की लड़ाई,

तो अखबार के कारोबार में जाओ…."


ऐसी ही पंक्तियों से प्रेरित होकर तथा पत्रकारिता और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया(सोशल मीडिया) की प्रासंगिकता से प्रेरित व प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के अंतर्गत कचनापुर गांव निवासी श्री सुभाष सिंह ने समाज के गरीबों, वंचितों,शोषितों व असहायों  की आवाज बनने के लिए देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर 'मां वाराही' से आशीर्वाद प्राप्त कर  'मां वाराही न्यूज़ चैनल' की स्थापना की जिसकी इस साल‌ यह चौथी वर्षगांठ 76‌ वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाई जा रही है।


इस न्यूज़ चैनल का मुख्य उद्देश्य कार्य सरकार द्वारा देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु चलाई जा रही जन- कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तथा लोगों को जागरूक कर उन्हें उनका हक दिलाने के लिए आवाज उठाना व उनकी बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाना है।


गरीबों, वंचितों, शोषित व असहायों व समाज के अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना व उनकी पीड़ा को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना इस चैनल का मुख्य कार्य व उद्देश्य है।


समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक लोगों को सम्मानित कर अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी जन कल्याणकारी कार्य करने के लिए प्रेरित करना भी इसका मुख्य कार्य है।


मां वाराही न्यूज़ चैनल की लोकप्रियता का प्रमाण यह है कि वर्तमान समय में भारत सहित अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, रूस, सिंगापुर, कनाडा, ओमान सहित करीब 50 से अधिक देशों में इसकी खबरें पढ़ी जा रही हैं तथा "मां वाराही न्यूज़" द्वारा ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ कार्य करते हुए विगत चार वर्षों के सफर में अपनी सच्ची ख़बरों की बदौलत बहत्तर लाख वें स्थान से चलकर गूगल साइट पर साढ़े तीन लाख वां  स्थान हासिल‌ कर लिया है।


इस प्रकार की कर्मठता और संघर्षीलता के साथ सामाजिक कार्य के लिए श्री सुभाष सिंह जी को बहुत-बहुत धन्यवाद और पत्रकारिता  के क्षेत्र में उन्नति के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।🙂🙏

"अभयअजनबी" की कलम से

Mar 22, 2020

March 22, 2020

माँ वाराही न्यूज से जुड़कर जानें कोरोना का इतिहास व बचाव प्रोफेसर सूर्यकान्त (विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी विभाग, केजीएमसी लखनऊ) से

माँ वाराही न्यूज से जुड़कर जानें कोरोना का इतिहास व बचाव प्रोफेसर सूर्यकान्त (विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी विभाग, केजीएमसी लखनऊ) से


कोरोना वायरस से बचाव ही सुरक्षा है


  • घर पर रहे 
  • अनावश्यक यात्रा से बचे 
  • हाथ को साबुन से बार बार धोएं 
  • सैनेटाइजर का प्रयोग करें 
  • सोशल डिस्टेंसिंग (लोगों से हाथ न मिलाएं)
  • मास्क, रुमाल, गमछा, दुपट्टा आदि का प्रयोग करें 

Nov 18, 2019

November 18, 2019

श्री गोटाबाया राजपक्षे चुने गये श्रीलंका के नए राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दी बधाई

श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रपति चुनावों में श्री गोटाबाया राजपक्षे  की जीत हुई और उन्हें श्रीलंका का राष्ट्रपति चुना गया । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जीत के लिए टेलीफोन पर बधाई दी।
भारत की जनता और अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि आप के कुशल नेतृत्व में श्रीलंका के लोग शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तथा भारत और श्रीलंका के बीच बंधुत्‍व, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्‍यता संबंधी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन विषयों पर श्रीलंका की सरकार के साथ लगातार काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
श्री राजपक्षे ने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की। प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  ने श्री राजपक्षे को अपनी सुविधानुसार जल्‍दी ही भारत की यात्रा करने का निमंत्रण दिया। श्री राजपक्षे ने यह निमंत्रण स्वीकार किया।
श्री गोटाबाया राजपक्षे को चुने गये श्रीलंका के नए राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दी बधाई

Nov 5, 2019

November 05, 2019

चक्रवात ‘महा’ आज दोपहर गुजरात तट तक पहुच सकता है चक्रवात के मद्देनजर भारतीय नौसेना राहत कार्यों के लिए तैयार


मौसम विभाग का कहना है  गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रो की ओर चक्रवात तेजी से बढ़ रहा है अरब सागर से चलकर चक्रवात ‘महा’ इस समय मध्‍य अरब सागर में उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और इसके 5 नवम्‍बर, 2019 की दोपहर गुजरात तट तक पहुंचने की आशंका है। 6/11/2019 की रात यह 35- 40 नॉट्स हवा की रफ्तार के साथ वेरावल तट से टकरा सकता है। इसके परिणामस्वरूप, पूर्वी मध्‍य सागर में मौसम खराब होने तथा दक्षिणी गुजरात और उत्‍तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। 
चक्रवात ‘महा’ आज दोपहर गुजरात तट तक पहुच सकता है चक्रवात के मद्देनजर भारतीय नौसेना राहत कार्यों के लिए तैयार


पूर्वी मध्‍य अरब सागर पर चक्रवात ‘महा’ के तेज होकर अत्‍यंत भीषण चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने के साथ ही भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान गुजरात और उत्‍तरी महाराष्ट्र में आवश्‍यकता पड़ने पर मानवीय और आपदा राहत कार्यों के लिए तैयार है। पश्चिमी नौसेना कमान के चार युद्ध पोत भोजन के पैकेटों, पानी, चिकित्‍सा आपूर्तियों और अन्‍य आवश्‍यक वस्‍तुओं सहित एचएडीआर राहत सामग्री के साथ तैयार हैं। इसके अतिरिक्‍त, नौसेना के विमान और हेलीकॉप्‍टर भी सर्वेक्षण और हवाई राहत ऑपरेशन्‍स के लिए तैयार हैं।