Mar 7, 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर,कर्नलगंज ब्लाक के पास हुआ दर्दनाक हादसा ,

करनैलगंज /गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज स्थित अपने ननिहाल में आये 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जरवल कस्बा निवासी इरकान पुत्र गुड्डू अपने ननिहाल करनैलगंज कस्बा आया था, इसी दौरान 
लखनऊ हाइवे स्थित विकास खण्ड(ब्लॉक) करनैलगंज के सामने डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह मरणासन्न हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे नाजुक हालात में डॉक्टर द्वारा गोण्डा रेफर कर दिया गया।

No comments: