करनैलगंज/गोण्डा - माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर से संबद्ध सरयू महाविद्यालय, करनैलगंज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्षता, निर्भीकता एवं विवेक के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता जनभागीदारी बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिकता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने मतदान को नागरिक अधिकार के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए सभी पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।सबको शपथ दिलायी।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, जगन्नाथ तिवारी, शिव कुमार मौर्य, विजय यादव, बृजेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, उमेश पाठक, अमरेश मौर्य एवं स्वामी नाथ चौधरी सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी, एन. सी.सी कैडेट उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment