Oct 9, 2026

नेताजी को अनोखी श्रद्धांजलि: पुण्यतिथि से पहले अनाथ आश्रम में सपा ने बांटे फल, याद किए धरतीपुत्र के विचार


गोण्डा  - धरतीपुत्र, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी ने बच्चों में फल वितरित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष जयचंद्र सिंह व फहीम अहमद उर्फ पप्पू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंडलीय अनाथ आश्रम पहुंचकर वहां के बच्चों को फल वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मंगल यादव, राजेश मिश्रा (सिहा गांव), अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामधन यादव, कस्तूरी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि नेताजी ने जीवन भर गरीब, कमजोर और वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए हम असहाय बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहे हैं।

No comments: