करनैलगंज /गोण्डा - तहसील क्षेत्र के परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेक्सडिया निवासी विनोद शाहनी की मौत मामले में तीन नामजद शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र हरिराम सिंह,आकाश सिंह पुत्र अज्ञात तथा शुभम सिंह पुत्र नन्दकुमार सिंह सहित 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक विनोद कुमार साहनी पुत्र पुत्र अतारुलाल, निवासी ग्राम रेक्सडिया, थाना परसपुर द्वारा कहा गया है कि 09/09/2026 को रात्रि 08:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर गांव जा रहा था, तभी लल्लन यादव की दुकान के पास तीन - चार मोटरसाइकिल से 8-10 लोग आए और लाठी-डंडा और धारदार हथियार से मारने लगे। पीड़ित द्वारा गाली-गलौज का और मारपीट का आरोप लगाया गया है। मारपीट में घायल विनोद को इलाज हेतु गोण्डा से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Sep 10, 2026
विनोद शाहनी की मौत मामले में 3 नामजद सहित 5-7 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment