Oct 22, 2026

करनैलगंज दशहरा मेले में हंगामा मामले में 40-50 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू





करनैलगंज/गोण्डा - रामलीला मैदान करनैलगंज में लगे दशहरा मेले के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

चौकी प्रभारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज 
चौकी प्रभारी कस्बा सुमित सिंह करनैलगंज ने थाना कोतवाली करनैलगंज को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 20-10-2026 को वह मय पुलिस बल दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए रामलीला मैदान में मौजूद थे।

इसी दौरान कुंवर शारदेन मोहन के करीब 40-50 अज्ञात समर्थकों ने मेले में कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू कर दी और गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

पुलिस द्वारा समझाने पर आरोपियों ने पुलिस बल के साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, जिससे मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

केस दर्ज, जांच शुरू 
तहरीर के आधार पर थाना करनैलगंज में दिनांक 21-10-2026 को FIR दर्ज कर ली गई है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात समर्थकों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

No comments: