करनैलगंज/गोण्डा - भुट्टा बेचकर परिवार चलाने वाले 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
मृतक की पहचान जहगिरवा निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शिव कुमार पुत्र रोज की तरह शिव कुमार रेलवे क्रॉसिंग पर भुट्टा बेचकर अपने तीन बच्चों और परिवार का पेट पाल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्यास लगने पर वह नल पर पानी पीने गया था,
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नल के पास ही किसी विषैले जंतु ने उसे डस लिया और वह वहीं छटपटाने लगा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। शिवकुमार की मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment