Sep 27, 2026

बारिश ने मचाई तबाही, रास्ते में गिरे पेड़ से टकराई सिपाही की बाइक,हुई मौत

बहराइच - तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश ने तबाही मचा दी, तूफानी बारिश से बहराइच में एक सिपाही की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सिपाही ड्यूटी करने के बाद वापस कमरे पर जा रहा था, तभी रास्ते में गिरे पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई और वह घायल हो गया। लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के जेल रोड की बताई जा रही है।

No comments: