ग्रेटर नोएडा - यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट से 32 कि.मी. आगे एक प्राइवेट स्लीपर बस में बड़ा हादसा हो गया, बस में अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी और हादसे के वक्त बस में 30 से 40 यात्री सवार थे, हादसे में कुछ यात्री घायल बताये जा रहे हैं।
हादसे में सुरक्षित बची यात्री रिंकी ने हादसे का मंजर बताते कहा कि आग लगने पर अचानक बस में धक्का-मुक्की होने लगी । बस में इतना धुआं भरा था जिससे दम घुटने लगा।
हादसे के दौरान कुछ यात्रियों ने जलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई । बताया जा रहा है कि बस में बिहार का नंबर पड़ा था फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही।
No comments:
Post a Comment