गोण्डा - करनैलगंज में दिनदहाड़े एक लाख लूट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, विगत दिनों सरयू डिग्री कॉलेज मार्ग पर लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे में खुलासा कर दिया गया। मामले में करनैलगंज पुलिस ने 2 लुटेरों को अरेस्ट कर आरोपी आशु मिश्रा और आशुतोष सिंह को नरायनपुर मांझा मोड़ के पास से
गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
No comments:
Post a Comment