सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने कराया पंचायतनामा
फखरपुर (बहराइच): बहराइच की तरफ से फखरपुर की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे लवकुश पुत्र अवधराम वर्मा, निवासी ग्राम घूमनी दाखिला नथुआपुर, थाना हरदी, जनपद बहराइच, उम्र करीब 24 वर्ष, के साथ दिनांक 22.10.2026 को नारायणपुर पकरिया दाखिला मलुकपुर के पास सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में युवक को काफी चोटें आईं।घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर शांति-व्यवस्था कायम रखी गई है।
No comments:
Post a Comment