लखनऊ - पहली बार स्नातक-शिक्षक एमएलसी की वोटर लिस्ट ऑनलाइन तैयार कर दी गई है, उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी है । ऑनलाइन आवेदन से मतदाता सूची तक की प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है, जिससे घर बैठे मतदेय स्थल और वोटर क्रमांक जानने की सुविधा मिल सकेगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 2.91 लाख से अधिक पंजीकरण है,शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 52 हजार से अधिक पंजीकरण है। कुल 3,43,355 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है,अंतिम मतदाता सूची में कुल 14,81,310 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
Oct 23, 2026
स्नातक- शिक्षक वोटर लिस्ट पहली बार हुई ऑनलाइन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment