Feb 6, 2026

कर्नलगंज हादसा अपडेट - एक की हालत बेहद गंभीर, जानिए घायलों का नाम पता



करनैलगंज/गोण्डा - कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौरी चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों को गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह राघ्घा पुरवा उम्र करीब 30 वर्ष व अंशू मिश्रा डयनियागंज उम्र करीब 20 वर्ष को गंभीर चोटें आईं, जिसमें मानवेंद्र सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

No comments: