Nov 1, 2026

कर्नलगंज में दर्दनाक हादसा: माइक में उतरे करंट से नमाजी की मौत



करनैलगंज /गोण्डा - कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के कटरा शहबाजपुर में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। फज्र की नमाज के दौरान मस्जिद के माइक में करंट उतर आने से साकिर अली पुत्र मुस्लिम उम्र करीब (38) की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह साकिर अली गांव की मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़ने गए थे। अजान/नमाज के लिए माइक को छूते ही उसमें प्रवाहित हो रहे तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वे वहीं अचेत होकर गिर पड़े। मस्जिद में मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कर्नलगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद की वायरिंग जर्जर थी और बारिश के कारण माइक में करंट उतर आया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों और मस्जिदों की वायरिंग की जांच की मांग की है।
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

No comments: