Mar 13, 2026
Aug 16, 2025
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मां वाराही न्यूज का छठवां स्थापना दिवस, प्रबुद्धजनों ने सराहा
करनैलगंज (गोण्डा)। गुरूवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के पूजा पिक्चर पैलेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अभीष्ट योगदान देकर देश का गौरव बढ़ाने वाली कई महान हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमार सिंह “अतुल जी” मंगल भवन मनकापुर ने व संचालन याकूब सिद्दीकी द्वारा किया गया। मां वाराही न्यूज बैनर तले सुभाष सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोण्डा पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह रहे । अपने संबोधन में उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए 15 अगस्त को मां बाराही बैनर की स्थापना के छः वर्ष पूर्ण होने पर मां वाराही टीम के कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा जिस तरह यह मां वाराही टीम समाज के गरीब,पीड़ित, शोषित ,वंचित और समाज के अंतिम छोर पर खड़े कमजोर लोगों की आवाज बन रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीब पीड़ित शोषित वर्ग की आवाज उठाकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर दिख रहा है,यह अपने आप में आजादी आन्दोलन से कम नहीं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कुमार सिंह अतुल जी ने मां वाराही बैनर के कर्मयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मां वाराही न्यूज एक दिन इस देश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा। अपने उद्बोधन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन कम संसाधनों के बावजूद भी मां वाराही न्यूज के संस्थापक और उनकी टीम कार्य कर रही है, एक दिन बड़ा मुकाम हासिल करेगी। डा. शेर बहादुर सिंह ने वाराही टीम को अपने लक्ष्य पर अडिग रहने हेतु उत्साहवर्धन किया तथा महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की महिलाओं के साथ लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है असल में आजादी उसी दिन मानी जायेगी जिस दिन महिलाओं के साथ अपराध बंद हो जायेगा। कार्यक्रम में सुश्री वर्तिका सिंह सिंह ने वाराही टीम के कार्यों और प्रयाशो की सराहना करते हुए कहा कि खबरों की निष्पक्षता ही किसी पत्रकार या अखबार को समाज में स्थापित कर सकती है। वहीं तहसीलदार सुभद्र यादव ने समाज और देश हित में मीडिया को अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सचेत करते हुए कहा कि ईमानदारी, कर्मठता और निष्पक्ष खबरें ही पत्रकार की पहचान है , देश व समाज हित के लिए प्रत्येक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान पी के सिंह ने भारत की अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के सबको शपथ दिलाई।
कवियों और शायरों ने गुलजार की महफिल
कार्यक्रम में मोहम्मद मुबीन मंसूरी संतराम सिंह संत जी वीरेंद्र कुमार बेतुक, सगीर सिद्दीकी दिव्यांश मिश्र उत्तम कुमार शोला ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मां वाराही न्यूज़ परिवार के संघर्षों और उसके कार्यों को रेखांकित करते हुए महफिल को गुलजार किया
वरिष्ठ जनों ने रखे विचार
कार्यक्रम में हनुमान सिंह विशेन , पी एन सिंह,डॉ.ए के सिंह, पी के सिंह,त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रमोद मिश्रा, डॉ आर बी सिंह,समीम अच्छन पूर्व चेयरमेन,पंकज श्रीवास्तव, माधव राज सिंह, प्रताप बली सिंह सरदार पृथ्वीपाल सिंह पाले,सहित अन्य कई लोगों ने अपने विचार रखे।
विशिष्ट अतिथियों को मिला सम्मान
मां बाराही न्यूज़ के छठवें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, पी एन सिंह यूनिट हेड बजाज चीनी, सर्राफा संघ अध्यक्ष पिंटू मिश्रा, अभय अजनबी, उच्चतर सेवा के आयोग के सदस्य रहे डॉक्टर शेर बहादुर सिंह इंटरनेशनल शूटर सुश्री वर्तिका सिंह प्रोफेसर अकबाल बहादुर सिंह, बृजेश द्विवेदी प्राचार्य,बाबा मनमोहन भारती, अनुराग मिश्रा पत्रकार, राजकुमार सिंह,अशोक सिंह, डॉ आर बी सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी अधिवक्ता को मां बाराही स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
भारी संख्या में गणमान्य रहे मौजूद
आयोजित कार्यक्रम में मनमोहन सिंह गुरु जी, नरेंद्र बहादुर सिंह गुरुजी, ज्वाला प्रसाद तिवारी,त्रिलोकी सिंह,सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा, सरदार पुनीत सिंह, राहुल सिंह व्यापार मंडल प्रमोद सिंह पूर्व प्रधान, संतोष कुमार सिंह, राहुल सिंह, प्रशांत मिश्रा,संदीप सिंह, भोलू सिंह, पवन ओझा,प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल सिंह,अमरेश मौर्य, बाबा गणेश नाथ महराज, गुड्डू बाबा, श्रवन बाबा, महादेव मौर्य,अजीज अहमद मुफीस खान प्रधान, हारुन प्रधान, दुर्गेश वर्मा प्रधान, रवि सिंह, जितेंद्र सिंह,मार्शल स्टालिन, पूर्व प्रधान फरियाद, अशोक सिंह, अजय सिंह, जयचंद सिंह, डॉक्टर संजय सिंह दिव्य दृष्टि हॉस्पिटल, हरीश शुक्ला, जगदम्बा पुजारी वीरेंद्र कुमार सिंह ठेकेदार, विवेक सिंह जि.प.सदस्य,डॉक्टर शकील अहमद ,डॉक्टर फरीद खान, शिवम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, राम प्रकाश सिंह,अनिल शुक्ला, राज बहादुर सिंह, रज्जन सिंह, आलोक सिंह, विजय गोस्वामी,बबलू सिंह, सुरेश वर्मा, सुनील,शत्रोहन सिंह,संजय गौतम, राम संजीवन गौतम, पंडित राजकुमार मिश्रा,पवन सिंह,विपिन प्रताप सिंह अधिवक्ता,जितेंद्र गोस्वामी,सचिन सिंह,शुभम सिंह, पराग सिंह, गप्पू शर्मा,कप्तान सिंह,अशोक सिंह, सुनील सिंह,मुन्नू सिंह कुलदीप सिंह,रणंजय सिंह, अमित सिंह, सचिन सिंह एडवोकेट, अवधराज गोस्वामी एडवोकेट, अंकित सिंह,प्रदीप सिंह, सत्यभान शुक्ला, हरि प्रकाश सिंह,पुनीत सिंह, बृजेश सिंह सहित भारी तादात में लोग शामिल रहे।
Apr 17, 2023
Oct 10, 2022
करनैलगंज: एक ऐसा कार्यकर्ता जिसके घर रुके थे मुलायम सिंह यादव
Sep 23, 2022
डा.गिरधर गोपाल के छोटे भाई नंदगोपाल वैश्य नंदू का आकस्मिक निधन
करनैलगंज/गोण्डा - नगर के मशहूर डाक्टर गिरधर गोपाल वैश्य तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण गोपाल वैश्य के छोटे भाई नन्दगोपाल वैश्य उर्फ नंदू 65 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर से उनके सकरौरा स्थित आवास पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डा.गिरघर गोपाल वैश्य ने बताया कि चार दिन पूर्व सीने में दर्द होने पर उन्हें लखनऊ स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था,जहां डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच इलाज के दौरान बीती रात्रि में उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और अर्धरात्रि में उनका निधन हो गया। सरल मिजाज से जाने जाने वाले नंदगोपाल वैश्य नगर स्थित चौक घण्टाघर के पास काफी दिनों से मेडिकल स्टोर चलाते थे।दी गई जनकारी के मुताबिक आज दिन में 12 बजे कटराघाट स्थित सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
Sep 22, 2022
करनैलगंज पुलिस ने पकड़ा हिस्ट्रीशीटर अपराधी
करनैलगंज/गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पवन पासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे भी कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. पवन पासी पुत्र निर्मोही नि0 ग्राम पासिनपुरवा मौजा कादीपुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-464/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-229/17 धारा 3/25 Arms Act थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0-228/17 धारा 399,402 IPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
3. मु0अ0सं0-286/15 धारा 110 G CrPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
4. मु0अ0सं0-190/14 धारा 110 G CrPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
5. मु0अ0सं0-108/08 धारा 110 G CrPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
6. मु0अ0सं0-NIL/07 धारा 41/411 IPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
7. मु0अ0सं0-347/02 धारा 394,411 IPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
8. मु0अ0सं0-359/07 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधि0 थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
9. मु0अ0सं0-325/07 धारा 3/25 Arms Act थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
10. मु0अ0सं0-284/07 धारा 394 IPC 3/5 विस्फोटक अधि0 थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
11. मु0अ0सं0-218/07 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
12. मु0अ0सं0-205/07 धारा 110 G CrPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
13. मु0अ0सं0-12/06 धारा 379,411 IPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
14. मु0अ0सं0-296/04 धारा 3/25 Arms Act थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
15. मु0अ0सं0-295/04 धारा 307 IPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
16. मु0अ0सं0-250/02 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
17. मु0अ0सं0-96/02 धारा 110 G CrPC थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
18. मु0अ0सं0-19/04 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
19. मु0अ0सं0-235/03 धारा 457 आईपीसी थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
20. मु0अ0सं0-347/02 धारा 394/411 आईपीसी व 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
21. मु0अ0सं0-53/02 धारा 457/411 आईपीसी व (1) गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
22. मु0अ0सं0-20/2000 धारा 3/25 Arms Act थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
23. मु0अ0सं0-372/99 धारा 406 आईपीसी थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
24. मु0अ0सं0-172/99 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
25. मु0अ0सं0-115/99 धारा 399/402/307 आईपीसी थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 अजय कुमार सिंह मय टीम।
Sep 21, 2022
नगर पालिका सीमा विस्तार को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार
करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर चल रहा घमासान का अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है, और अब सबकी निगाहें कोर्ट की अगली सुनवाई व फैसले पर टिकी हुई हैं। लखनऊ हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद करनैलगंज, गोंडा के सीमा विस्तार पर सरकार से जवाब मांगा है। मामले में नगर पालिका परिषद करनैलगंज की अध्यक्ष रजिया ख़ातून पत्नी शमीम अच्छन द्वारा लखनऊ हाईकोर्ट में एक रिट याचिका के माध्यम से नगर पालिका करनैलगंज के सीमा विस्तार को लेकर चुनौती दी गई है। याची के अधिवक्ता शरद पाठक एवं ऋषभ त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में बताया है कि नगर पालिका परिषद करनैलगंज का सीमा विस्तार नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 3 व 4 एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 के प्रावधानों को ताख पर रख कर किया जा रहा है। साथ ही साथ धार्मिक आधार पर उन ग्राम सभाओं को जोड़ा जा रहा है जिसमें अल्पसंख्यक आबादी या तो बिल्कुल नहीं है, या नगण्य के बराबर है। याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रस्तावित ग्राम सभा नारायणपुर माँझा आंशिक, पिंपरी आंशिक, सकरौरा ग्रामीण आंशिक, कादीपुर आंशिक, कुम्हारगढ़ी एवं करूवा आंशिक, नगर पालिका करनैलगंज के मौजूदा क्षेत्र से बहुत दूर हैं,ऐसी स्थिति में इन ग्रामीण इलाक़ों को नगर क्षेत्र में जोड़ना विभिन्न सरकारी आदेशों का उल्लंघन है एवं संविधान की मंशा के ख़िलाफ़ है। याचिका में सीमा विस्तार हेतु भाजपाा नगर मंंडल अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी तथा पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ़ लल्ला भैया के पत्रों का भी हवाला दिया गया है,जिसका संज्ञान लेते हुए तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने अन्य सरकारी अधिकारियों से 5.12.2020 को आख्या माँगी थी। जिसपर नगर पालिका परिषद करनैलगंज ने 30 दिसंबर 2020 को प्रस्ताव पास करके प्रस्तावित सीमा विस्तार का विरोध दर्ज कराया था। याची का आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव के चलते शासन ने 26.7.2022 को नोटिफ़िकेशन के माध्यम से जनमानस से आपत्तियाँ माँगी तो नगर पालिका परिषद, करनैलगंज समेत कई प्रस्तावित ग्राम सभाओं ने सीमा विस्तार के ख़िलाफ़ आपत्तियाँ शासन को भेजी थी। इसी बीच उपजिलाधिकारी करनैलगंज द्वारा 11.8.2022 को नया प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। याचिका के अधिवक्ताओं की दलील है कि प्रस्तावित ग्राम सभायें यदि करनैलगंज शहरी क्षेत्र में जोड़ी जाती हैं तो उनपर बहुत भार पड़ेगा, और ग़रीब किसान परेशान होगें। फिलहाल सीमा विस्तार का यह मामला हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है, हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुये सरकार से जवाब मांगा है। अब सबकी निगाहें आगामी शुक्रवार को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं ।
Sep 19, 2022
गैंगेस्टर अपराधी को हुई सश्रम कारावास की सजा
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी सर्वेश गोस्वामी गिरफ्तार
गोण्डा - अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- सर्वेश कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
चोरी की घटना का खुलासा,तीन शातिर चोर गिरफ्तार असलहे के साथ गिरफ्तार
गोंडा- अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/लूटेरों/नकबजनों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।गोण्डा - बीते 18/19.09.2022 की रात्रि को थाना को0 देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय कारतूस, 02 अदद नाजायज चाकू व चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 04.09.2022 की रात्रि थाना को0 देहात क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव के पास खेत से एक विद्युत मोटर चोरी किया था। पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Sep 17, 2022
करनैलगंज: लापरवाही बनी तीन युवकों की मौत का कारण,विद्युत विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज
करनैलगंज/गोण्डा - विद्युत विभाग की घोर लापरवाही की कीमत गांव के तीन युवकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंचा कासिमपुर निवासी हरीराम पुत्र बाबाबदीन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही की शिकायत करते हुए कहा कि उसके दो लड़के सुमित व विनय तथा शुभम दुकान बंद करके शाम 7 बजे घर आ रहे थे तभी गांव के किनारे प्रागे लोहार के घर के पास ग्यारह हजार की लाइन विद्युत विभाग की लापरवाही से गिरे हुए तार के संपर्क मे आ जाने से तीनों लोगों की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने जोर देकर कहा कि घटना के पूर्व ही तार गिरने की सूचना विभाग को दे दी गई थी फिर भी विभाग ने अनसुना कर दिया। इतना ही नहीं घटना के बाद गांव वालों द्वारा जेई पवन कुमार को कई बार फोन किया गया, किंतु उनके द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही कोई कार्यवाही की गई। इससे स्पष्ट है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही तीन नवयुवकों की मृत्यु हो गई।
डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं
गोण्डा - जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा तहसील तरबगंज पर आज दिनांक 17.09.2022 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए साथ ही समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।
Sep 15, 2022
जिला कारागार गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
गोण्डा-उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 सितंबर को जिला कारागार गोण्डा में विधिक साक्षरता | शिविर का आयोजन श्री विश्व जीत सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के द्वारा वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से किया गया।विधिक साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा चर्चा करते हुए बताया गया कि वर्तमान में न्याय सभी के लिए उपलब्ध है, न्याय पाने का सभी को समान अधिकार है। यदि कोई व्यक्ति अपना मामला न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहता है अथवा उसका कोई प्रकरण न्यायालय में लम्बित है तो उस व्यक्ति की गरीबी न्याय दिलाने में रूकावट नही होगी। वर्तमान समय में तहसील स्तरीय न्यायालय से उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय तक न्याय दिलाये जाने हेतु विधिक सेवा समितियां, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समितियां कार्य कर रही है। कोई भी व्यक्ति जो अनुसूचित जाति या जनजाति का सदस्य है, मानव दुर्व्यवहार एवं बेगारी से पीड़ित है, स्त्री या बालक है, मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा असमर्थ है, जातीय हिंसा, अत्याचार औद्योगिक कर्मकार आदि श्रेणी में आने वाले व्यक्ति हैं, तो निःशुल्क विधिक सहायता पाने के हकदार हैं। इसके लिए आवेदन जिले में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को करना पड़ेगा। दूरस्थ ग्रामीण एवं दूरगामी क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्ति आनलाइन के माध्यम से विधिक सेवाओं की जानकारी तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि आजीवन कारावास के सिद्धदोष ऐसे बन्दी जिनकी समयपूर्व रिहाई हेतु प्रार्थना पत्र लम्बित है, उनके समस्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक माह के अन्दर किया जाये। तथा आजीवन कारावास के सिद्धदोष ऐसे बन्दी जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है अथवा जो किसी अपराध एवं गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है, ऐसे बन्दियों को समयपूर्व रिहाई के प्रार्थना पत्र प्राप्त करके उनको दो माह के अन्दर निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर जिला कारागार के जेलर शिव प्रताप मिश्र सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




.jpeg)







