गोण्डा- जनपद में नियुक्त मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव की उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अलंकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव वर्तमान में परिवहन शाखा, गोण्डा में नियुक्त थे। पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक पद से अलंकृत किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक रविंद्र यादव को उनके नवीन पद के दायित्वों के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारी के दायित्वों में भी वृद्धि होती है, अतः अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखें।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment