Sep 10, 2026

साइबर अपराध के संगंठित अन्तर्राज्यीय गिरोह के 01 और सदस्य को किया गया गिरफ्तार, गोंडा का मामला

 

गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0स0- 0288/2026 धारा 318 (4), 319 (2), 336 (3), 338 BNS व 66 D IT Act से संबंधित वांछित अभिषेक चेलानी को उसके निवास स्थान सोनार गली ददुआ बाजार मकार्थीगंज से गिरफ्तार किया गया।

समन्वय पोर्टल (प्रतिबिम्ब पोर्टल) पर प्रदर्शित होने वाले संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के जांच के क्रम में प्रकाश में आया कि फरवरी 2026 में छत्तीसगढ निवासी एक पीड़ित ललित झरिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का इश्तेहार/विज्ञापन देखकर उसमें दिये गये नंबर पर संपर्क किया गया और रजिस्ट्रेशन/साक्षात्कार/ट्रेनिंग व ज्वाइनिंग के नाम पर उनके साथ साइबर ठगी की गयी । उनकी ऑनलाइन शिकायत के अवलोकन से 03 मोबाइल नंबर और प्राप्त हुए जिनकी जाँच में सिम धारकों का नाम पता गैर जनपद/राज्यों का पाया गया । फ्रॉड के समय नंबरों की लोकेशन जनपद गोण्डा में पाई गई थी । वर्तमान में ये सभी नंबर निष्क्रिय हो चुके थे । उपरोक्त मोबाइल नंबरों से अभियुक्तों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना) के लोगों के साथ पिछले लगभग डेढ़ साल से नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर फ़्रॉड किया जा रहा था । इन मोबाइल नंबरों और प्रयोग किये गये मोबाइल फोन व बैंक खातों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड की 25 से भी अधिक ऑनलाइन शिकायते दर्ज थीं । जिस पर साइबर सेल गोण्डा की टीम द्वारा संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के तकनीकी अन्वेषण करते हुए लिंकेज की जाँच की गई एवं लिंक IMEI, मैनुअल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 01.04.2026 को साइबर सेल गोण्डा व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1. सुधीर कुमार गुप्ता उर्फ अतुल गुप्ता व 2. बृजेश मिश्रा को सोनी गुमटी से बूढादेवर जाने वाले मार्ग पर रेल पटरी के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 03 अदद एण्ड्रायड फोन, 01 अदद आईफोन-17 व 01 अदद की-पैड फोन बरामद करते हुए साइबर फ्रॉड के इस अन्तर्राज्यीय गिरोह का अनावरण किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। जिसमें अभियुक्त अभिषेक चेलानी वांछित चल रहा था।
आज दिनांक 10.09.2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अभिषेक चेलानी को उसके निवास स्थान सोनार गली ददुआ बाजार मकार्थीगंज से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया । 


No comments: