Oct 24, 2026

थाना दिवस पर 13 प्रार्थना पत्रों में से 7 का मौके पर समाधान

 थाना दिवस पर 13 प्रार्थना पत्रों में से 7 का मौके पर समाधान

फखरपुर, बहराइच। थाना प्रभारी फखरपुर राम कुमार राजभर के नेतृत्व में शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर 13 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 7 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की टीमें गठित कर दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि सभी शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर थानाध्यक्ष राम कुमार राजभर, उप निरीक्षक लक्ष्मण पाण्डेय, दुर्गेश निगम, राजस्व निरीक्षक राम मनोहर यादव सहित कई हल्का लेखपाल एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments: