करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज कस्बे के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कस्बे के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ समाजसेवी शमीम अहमद उर्फ अच्छन को व्यक्तिगत पत्र लिखकर उनका सम्मान बढ़ाया है।
लोक भवन से आये पत्र में CM ने लिखा है कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज की शक्ति उसके उन नागरिकों से बढ़ती है जो निस्वार्थ भाव से समाज हित में काम करते हैं। आप जैसे कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं। आप जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक जरूरत समझते हैं।
2017 के बाद बदला यूपी
मुख्यमंत्री ने पत्र में स्पष्ट लिखा कि 2017 से पहले प्रदेश में जनहित में काम करना कठिन था, माफिया और अराजकता का राज था, लेकिन सरकार बनने के बाद कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। गरीब, वंचित, दिव्यांग, महिला, युवा और अन्नदाता किसान के लिए चल रही डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
करनैलगंज व सगे संबंधियों के लिए हर्ष की बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पत्र मिलना सिर्फ शमीम अहमद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे करनैलगंज के लिए सम्मान की बात है। पूर्व चेयरमैन अच्छन लंबे समय से कस्बे में सक्रिय समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। समर्थकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।
No comments:
Post a Comment