गोण्डा - दिनांक 25.09.2026 को वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दीवानी कचहरी गेट नं0-2 वाली रोड पर नंदू होटल के पास उसके छोटे भाई सत्यम मिश्र के साथ अनिल ओझा, सुरेन्द्र ओझा, देवेन्द्र ओझा, अमन ओझा निवासीगण माधवपुर गजाधरपुरवा, गोण्डा तथा 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर लाठी-डण्डा, भाला, हंसिया, चाकू एवं रिवाल्वर आदि असलहों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा चाकू से सिर पर वार किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्र की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओें में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 26.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आसरा आवास के सामने, सिविल लाइन के पास से वांछित अभियुक्त अमन ओझा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment