गोण्डा - दिनांक 02.05.2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चांई पुरवा मौजा माधवपुर चकत्ता निवासी पवन कुमार के घर में रामपाल पुत्र झुर्रा चोरी की नीयत से घुसकर सामान इधर-उधर करने लगा। आहट होने पर पवन कुमार के भाई राम बिहारी के जागने एवं विरोध करने पर रामपाल द्वारा धारदार हथियार (हसिया) से उनके सिर पर हमला कर दिया गया तथा शरीर के अन्य स्थानों पर भी हसिया से वार कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल राम बिहारी को परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।
थाना कोतवाली नगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 400/2026 धारा 331(8) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 20.09.2026 को उ0नि0 विवेक कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी एससीपीएम, मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर ग्राम चांई पुरवा मौजा माधवपुर चकत्ता पहुंचकर अभियुक्त रामपाल को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय सीजेएम गोण्डा द्वारा गिरफ्तारी हेतु NBW भी निर्गत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
No comments:
Post a Comment