Sep 20, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार





गोण्डा -  सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र मेहनौन के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय धानेपुर एवं शांतिनगर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सरल एवं रोचक संवादों के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी तथा पात्र लोगों को संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कलाकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नुक्कड़ नाटक को रुचि के साथ देखा और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कलाकारों ने लोगों से अपील की कि वे पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

No comments: