गोण्डा - बीते 15.09.2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासी युवती के लापता होने के संबंध में उसकी माता द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गयी थी। तहरीर के अनुसार युवती को उसकी माता द्वारा अयोध्या स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जाने हेतु जमुनियाबाग बाजार से बस द्वारा भेजा गया था, परन्तु वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश किये जाने के बावजूद युवती का पता नहीं चल सका। प्रकरण में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए युवती की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 18.09.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण से संबंधित संदिग्ध अभियुक्त ’’भानु प्रताप निषाद’’ अयोध्या के नया घाट पुल के पास मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल होना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, घटना के समय पहनी गयी टी-शर्ट एवं जींस पैंट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मृतका से उसकी वर्ष 2023 से जान-पहचान थी तथा दोनों के मध्य फोन पर बातचीत एवं मिलना-जुलना होता था। अभियुक्त के अनुसार व मृतका के साथ रहना चाहता था लेकिन मृतका उसके साथ रहने को राजी नही थी ।इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने उसकी हत्या की योजना बनाई। अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 15.09.2026 को मृतका के अयोध्या आने की जानकारी मिलने पर वह मोटरसाइकिल से नया घाट बाईपास के पास पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर सुनसान स्थान पर गया। वहां साथ रहने और शादी करने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ । मृतका अभियुक्त के साथ शादी के लिए तैयार नहीं थी । इसके बाद अभियुक्त ने पूर्व से अपने पास रखी चाकू से उसकी हत्या कर दी। और शव को छिपाने के उद्देश्य से सड़क के नीचे स्थित सरयू नदी की सोती के पानी में डाल दिया तथा आलाकत्ल चाकू को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उक्त सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. भानु प्रताप निषाद पुत्र कन्हैया लाल निषाद निवासी मरना माझा बलूईया, थाना महाराजगंज, जनपद अयोध्या।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 894/2026, धारा 87/103(1)/238 बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी
1. 01 अदद चाकू (आलाकत्ल)।
2. घटना के समय पहनी गयी 01 अदद टी-शर्ट।
3. घटना के समय पहनी गयी 01 अदद जींस पैंट।
4. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, थाना कोतवाली देहात।
2. उ0नि0 सहदेव दुबे, थाना कोतवाली देहात।
3. उ0नि0 दुर्गविजय सिंह, थाना कोतवाली देहात।
4. उ0नि0 वैभव सिंह, चौकी प्रभारी खोरहंसा।
5. उ0नि0 राहुल मौर्य, थाना कोतवाली देहात।
6. हे0का0 कमलेश यादव, थाना कोतवाली देहात।
7. हे0का0 वीरेन्द्र यादव, थाना कोतवाली देहात।
8. का0 संजय कुमार, चालक।
No comments:
Post a Comment