गोण्डा - विनोद साहनी मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है, पुलिस ने अंशु उर्फ वरुण सिंह को अरेस्ट करने का दावा किया है। मामले में आरोपी बनाए गए अंशु को शनिवार को जेल भेज दिया है, ज्ञातव्य है कि 9 सितंबर को रात्रि में मारपीट के दौरान घायल विनोद शाहनी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई थी , उक्त प्रकरण में बाद अब तक पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है।
Sep 13, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment