Sep 10, 2026

भारत कौशल प्रतियोगिता-2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 15 सितंबर तक करें पंजीकरण






63 कौशलों में प्रतिभागिता का अवसर, भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू

23 वर्ष तक के युवा बन सकते हैं भारत कौशल प्रतियोगिता का हिस्सा, 15 सितंबर अंतिम तिथि 


गोण्डा   -  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 (India Skill Competition-2026) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 63 कौशलों को शामिल किया गया है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

जिले के युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए SIDH पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी स्किल इंडिया डिजिटल हब के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

No comments: