Sep 7, 2026

शराब सेल्समैन से हुई लूट का मामला, मुठभेड़ में यश प्रताप सिंह को पुलिस ने मारी गोली



 कब्जे से अवैध असलहा मय कारतूस, लूट के 19,500/- रूपये व 01 अदद स्प्लेंडर मोटरसाईकिल बरामद


गोण्डा - दिनांक 06/07.09.2026 की रात्रि को थाना को0नगर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुल्लापुर की तरफ से एक शातिर बदमाश बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के साथ आ रहा है। पुलिस टीम द्वारा लालपुर खालसा तिराहा के पास पंहुचकर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, 19500/- रू0 नकद एवं बिना नम्बर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.09.2026 को समय करीब 22ः30 बजे वादी अंकित गुप्ता, जो रूद्रपुर विशेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन है, अपनी दुकान बंद कर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी के साथ अम्बेडकर चौराहे से बालपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें रोककर असलहे से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के पास मौजूद दुकान के करीब ₹70,000/- नकद लूटकर मौके से फरार हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 06/7.09.2026 की रात्रि को थाना को0नगर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुल्लापुर की तरफ से एक शातिर बदमाश बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के साथ आ रहा है। पुलिस टीम द्वारा लालपुर खालसा तिराहा के पास पंहुचकर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, 19500/- रू0 नकद एवं बिना नम्बर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में दिनांक 04.09.2026 को रूद्रपुर विशेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त
1. यश प्रताप सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह नि0 ऐली परसौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 819/2026, धारा 309(6)/162(2)/351(3) बीएनएस, थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-824/26, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
1. 01 अदद 315 बोर तमंचा।
2. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. 19,500 रूपया नगद 
5. 01 अदद बिना नम्बर की स्प्लेंडर मोटरसाईकिल 


No comments: