Sep 6, 2026

मछलियों को दाना डालते वक्त बड़ा हादसा, नदी में डूब गई दो सगी बहनें

गोण्डा - परसपुर क्षेत्र में बड़ी दर्दनाक घटना हो गई, जहां मछलियों को दाना डालते वक्त छोटी बहन नदी में गिर गई, बहन को बचाने दौड़ी बड़ी बहन भी नदी में डूब गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा श्रीरामजानकी मंदिर भौरीगंज के पास स्थित सरयू नदी में मछलियों को दाना डालते वक्त हुआ । नदी डूबने से दो सगी बहनों की मौत से कोहराम मच गया, हादसे में 15 वर्षीय सुप्रिया और 9 वर्षीय सुहानी की हुई मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंच गया।

No comments: