Oct 22, 2026

रेलवे क्रासिंग पर राजा के समर्थकों से मारपीट मामले में शारदेन मोहन सहित कई लोगों पर केश दर्ज

गोण्डा  - करनैलगंज क्षेत्र में राजा भैया के लोगों से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोप है कि जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के लोगों के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट मामले में हरदोई निवासी दीपू सिंह द्वारा पूर्व विधायक स्व. लल्ला भैया के बेटे और उनको समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। करनैलगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमें में 35 से 40 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है,
दीपू का आरोप है कि सरयू रेलवे क्रासिंग पर शारदेन मोहन के समर्थकों ने उस वक्त मारपीट की जब वह पार्टी का प्रचार कर लौट रहे थे, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

No comments: