Oct 21, 2026

दशहरे के दिन मौतों से कांप उठा गोंडा,मूर्ति विसर्जन में अब 6 लोगों की मौत

 मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल

 गोण्डा - दशहरे के दिन मूर्ति विसर्जन मामले में अलग - अलग घटनाओं में हुई दर्दनाक मौतों से गोण्डा हिल उठा, इन घटनाओं में अलग - अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। मूर्ति विसर्जन में मंगलवार को धानेपुर में एक अधेड़ की डूबने से मौत के बाद तरबगंज क्षेत्र तीन लोगों की डूबने की घटना को लोग भूल नहीं सके थे कि इसी दौरान गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम राजा सगरा के पास मूर्ति विसर्जन से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ट्राली पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल* हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल *सीएचसी वजीरगंज और जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया। 8 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं जबकि एक घायल की इलाज के दौरान और एक की देररात मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग विसर्जन कर लौट रहे थे, जबकि ट्रक मूर्ति लेकर सरयू घाट अयोध्या विसर्जन के लिए जा रहा था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


No comments: