गोण्डा - गोण्डा जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। कटरा बाजार के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले भवानी भीख शुक्ला ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
गुरुवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा छोड़ने की वजह बताते हुए भवानी भीख शुक्ला ने कहा कि भाजपा में उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी। लगातार उपेक्षा के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
बता दें, भवानी भीख शुक्ला पिछले 25 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और 4 बार कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी जुगरानी शुक्ला ब्लॉक प्रमुख हैं। उनका परिवार कटरा बाजार क्षेत्र में काफी प्रभाव रखता है।
वहीं इस ज्वाइनिंग के दौरान सपा नेता विनोद शुक्ला की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह के कया भवानी भीख शुक्ला के ज्वाइनिंग के वक्त पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खान और सपा नेता सूरज सिंह सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसेन मौजूद रहे।
भवानी भीख के सपा में आने से करनैलगंज-कटरा बाजार बेल्ट में सपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि इसे भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।
No comments:
Post a Comment