Oct 13, 2026

ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रामलीला विवाद में चली गोली

पीलीभीत - पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे 
 में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है, विवाद के दौरान गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। गोली लगने से कुनाल, अंकित और मोहित की जान चली गई।  मिल रही जानकारी के मुताबिक रामलीला मेला कमेटी में विवाद के बाद हत्या की खबर सामने आई है, आपस में हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि मेला कमेटी में हिसाब मांगने पर फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।


No comments: