Oct 8, 2026

एसपी ने कर्नलगंज के पूर्व कोतवाल नरेंद्र राय व कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित




चरित्र सत्यापन में गंभीर लापरवाही एवं शिथिल पर्यवेक्षण पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर निलम्बित

गोण्डा - आवेदक अंकित श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव निवासी ग्राम बसालतपुर, थाना कोतवाली करनैलगंज द्वारा चरित्र प्रमाण-पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। आवेदन सीसीटीएनएस के माध्यम से थाना करनैलगंज पर प्राप्त हुआ। सत्यापन के दौरान समान नाम एवं पिता के नाम वाले ग्राम रूदौलिया निवासी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 384/2024 का आपराधिक विवरण आवेदक की चरित्र सत्यापन रिपोर्ट में अंकित कर ऑनलाइन अग्रसारित कर दिया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज से जांच करायी गयी। जांच में पाया गया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा सिर्फ आवेदक के नाम एवं पिता के नाम के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर दी गई तथा पते का समुचित सत्यापन करने में लापरवाही बरती गई। प्रारम्भिक जांच आख्या के आधार पर शिथिल पर्यवेक्षण बरतने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय तथा गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। अन्य विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। 

आवेदक अंकित श्रीवास्तव के गलत बने चरित्र प्रमाण-पत्र का पुनः सही सत्यापन कराते हुए संशोधित/सही चरित्र प्रमाण-पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


No comments: