कानपुर देहात - स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिल रही जानकारी के मुताबिक 18 यात्री घायल हो गए जिसमें कुछ को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 3 बच्चे समेत 32 लोग थे सवार थे, हादसा सिकंदरा थानाक्षेत्र अंतर्गत खोजाफूल के पास उस वक्त हुआ जब स्लीपर बस अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज में अस्पताल भेजवाया गया।
No comments:
Post a Comment