Nov 14, 2026

गोण्डा / करनैलगंज - चकरौत में पार्थिव शरीर पहुँचते ही घर में मचा कोहराम, उमड़ी भीड़, पुलिस बल तैनात




 करनैलगंज/ गोण्डा - कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरौत के हरदयाल पुरवा में हुई खूनी वारदात ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शराब के नशे में 4 लोगों द्वारा धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल शिव शंकर (पुत्र राम बहादुर) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

आज सुबह लखनऊ में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि घायल शिव शंकर को पहले सीएचसी करनैलगंज से जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया था, जहाँ से हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।

सोमवार रात की घटना 
परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात आरोपी शराब के नशे में आए और शिव शंकर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए।

पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम
मौत की खबर के बाद आज जब मृतक शिव शंकर का पार्थिव शरीर उसके चकरौत स्थित घर पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल मौजूद रहा।
मृतक की पत्नी ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति को चार लोगों ने मिलकर शराब पीकर मारा।


No comments: