गोण्डा - आज दिनांक 12.11.2026 को मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत जनपद गोण्डा के थाना धानेपुर, वजीरगंज, छपिया, कोतवाली मनकापुर एवं मोतीगंज के साथ-साथ अन्य थानो की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, ग्रामों, विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध एवं अन्य महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। थाना धानेपुर की टीम द्वारा ग्रामीण बैंक कस्बा धानेपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध एवं घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं थाना वजीरगंज की टीम द्वारा ग्राम चन्दापुर हवेलिया में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र की उपयोगिता, गुड टच-बैड टच तथा महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। थाना छपिया की टीम द्वारा एसडीसीआईटीएम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट परसा तिवारी एवं ग्राम सांगवा में बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली मनकापुर की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा कटी तिराहा, बस स्टैंड, चिरैया चौराहा एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना मोतीगंज की टीम द्वारा ग्राम एमवीडी एवं मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोठिया में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला बीट प्रणाली, एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं हॉटस्पॉट स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
जागरूकता एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
• 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
• 1090 – वीमेन पावर लाइन
• 181 – महिला हेल्पलाइन
• 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
• 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
• 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
• 108 – एंबुलेंस सेवा
• 102 – स्वास्थ्य सेवा
• 101 – अग्निशमन सेवा
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अज्ञात कॉल एवं संदेशों पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए।
No comments:
Post a Comment