Nov 9, 2026

शराब के नशे में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर - गोंडा रेफर, पत्नी ने हाथ जोड़ लगाई इंसाफ की गुहार




करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल गोण्डा रेफर कर दिया गया।

पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरौत के हरदयाल पुरवा से जुड़ा है, जहां हमले में घायल शिव शंकर पुत्र राम बहादुर के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने शराब पी रखी थी और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे शिव शंकर के शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

रो-रो कर पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार 

घायल शिव शंकर की पत्नी ने हाथ जोड़ते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि - मेरे पति तीन ने लोगों ने धारदार हथियार से मारा है। वो लोग पी कर आए थे और मारने लगे।
घायल शिव शंकर को परिजनों द्वारा पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल गोण्डा के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस और डायल 112 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments: