Nov 8, 2026

दीपावली पर गोण्डा एसपी की बड़ी कार्रवाई,दो पुलिसकर्मी निलंबित



 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से संबंधित प्रकरण में अवैध रूप से उत्कोच लेने के आरोप में एक आरक्षी एवं एक महिला आरक्षी निलंबित, विभागीय कार्यवाही संस्थित

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से संबंधित दो अलग-अलग प्रकरणों में पटाखा लाइसेंस धारकों से अवैध रूप से उत्कोच लेने के आरोपों के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान आरक्षी अजीत सिंह एवं महिला आरक्षी सुमन को आरोपों में दोषी पाया गया। जांच में दोषी पाए जाने के उपरांत दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई है।


No comments: