Nov 12, 2026

कर्नलगंज: भैंस चोरी की घटनाओं में संलिप्त 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - दिनांक 11.11.2026 को थाना कर्नलगंज व परसपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर छितौनी बॉर्डर के पास गोण्डा-जरवल मुख्य मार्ग से ग्राम कोनहटा की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राका पुत्र राजकुमार महावत एवं सलमान पुत्र राकेश महावत निवासीगण मोहद्दीपुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹4,100 नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

दिनांक 24/25.10.2026 की रात्रि में थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घरकुइयां में वादिनी निर्मला पत्नी राजेन्द्र कश्यप एवं गांव के ही माधवराज यादव पुत्र नकछेद यादव की एक-एक भैंस अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के बाहर से पिकअप वाहन पर लादकर चोरी कर ली गयी थी। उक्त घटना के संबंध में थाना कर्नलगंज पर मु0अ0सं0 625/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्रि में भैंसों की चोरी करते हैं तथा चोरी की गयी भैंसों को पिकअप वाहन में लादकर बाजार में बेच देते हैं। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। अभियुक्तों ने दिनांक 24/25.10.2026 की रात्रि में ग्राम घरकुइयां से दो भैंस चोरी करने तथा दिनांक 22.10.2026 की रात्रि में ग्राम शाहपुर, थाना परसपुर से दो भैंस चोरी करने की घटना में शामिल होना बताया। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि ग्राम शाहपुर से चोरी की गयी भैंसों में से एक भैंस पुलिस द्वारा बरामद कर ली गयी थी, जबकि दूसरी भैंस को बेच दिया गया था। बिक्री से प्राप्त धनराशि में उनके हिस्से में आये शेष ₹4,100 अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए।


No comments: