गोण्डा - जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी अभिषेक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
जानिए किसे कहाँ भेजा गया
1. ज्ञान सिंह को थाना खोड़ारे से हटाकर थाना कटरा बाजार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
2. अपराध शाखा में तैनात राजेश कुमार तिवारी को थाना इटियाथोक की कमान सौंपी गई है।
3. मोतीगंज थानाध्यक्ष रहे तेजनरायन गुप्ता अब खोड़ारे के नए थानाध्यक्ष होंगे।
4. इटियाथोक के थानाध्यक्ष रहे गौरव सिंह तोमर को मोतीगंज भेजा गया है।
5. कटरा बाजार थानाध्यक्ष रहे अजय कुमार तिवारी को अब पुलिस अधीक्षक का द्वितीय पीआरओ बनाया गया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश संख्या एसटी-टी-4/2026 दिनांक 13 नवंबर 2026 में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में इस फेरबदल को आगामी चुनाव और जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
No comments:
Post a Comment