Nov 16, 2026

अवैध देशी तमंचा रखने वाले दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

 

गोण्डा - दिनांक 15.11.2026 को थाना छपिया पुलिस द्वारा रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा अपराधों की रोकथाम के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति माहरा गौरा से छपिया मार्ग की तरफ जा रहे हैं, जिनके पास अवैध असलहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चाँदारती रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर 02 अभियुक्तों 1. पवन कुमार पाण्डेय पुत्र रामसुधाकर पाण्डेय निवासी ग्राम लोहरौली थाना छपिया जनपद गोण्डा तथा 2. कमलकान्त उर्फ श्यामू पुत्र संतकुमार निवासी ग्राम चुआर थाना छपिया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा अभियुक्त कमलकान्त उर्फ श्यामू के कब्जे से 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त दोनों अभियुक्तों के कब्जे से क्रमशः 2,100 रुपये एवं 830 रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्तगण के कब्जे से मिली सफेद अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP43BM9203 के वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना छपिया पर मु0अ0सं0 417/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।


No comments: