हाजी शबनम की किताब 'महफिले नात व मनकबत' का हुआ विमोचन,पूर्व चेयरमैन हाजी शमीम अहमद उर्फ अच्छन रहे मौजूद
करनैलगंज / गोण्डा - रविवार की शाम अदब के नाम रही, नगर के भारत मैरिज लॉन में अज़ीमुश्शान मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समीम अहमद उर्फ अच्छन ने की, जबकि *lसंचालन आसिम काकोरवी ने किया। कार्यक्रम का आगाज मरहूम शकीला खानम की नात पेश करके कारी मदम रज़ा ने किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हाजी शमीम अहमद उर्फ अच्छन सहित पूरा कुनबा मौजूद रहा। अच्छन ने हाजी शब्बीर शबनम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बड़ी गंभीरता पूर्वक प्रकाश डाला। इसके बाद हाजी शब्बीर अहमद शबनम की पुस्तक 'महफिले नात व मनकबत' का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक फहीम अहमद (पप्पू), तनवीर अहमद, तौकीर अहमद, खुर्शीद आलम* रहे, जबकि संयोजक वसीम अहमद (भारत टावर रहे।
मुशायरे में देश के नामी 19 शायरों और कवियों ने अपने कलाम से समां बांध दिया -
अफज़ल मंग्लौरी ने पढ़ा - _'मेरी आँखों में ही बस कैद रहे हुस्न तेरा, आइना भी तुझे देखे तो बुरा लगता है।'_
राम प्रकाश 'बेखुद' (लखनऊ) - _'आज कल गमलों में पौधे उग रहे हैं हर तरफ, इनके हिस्से की ज़मीं भी आदमी ने छीन ली।'_
पप्पू लखनवी - _'न आई होती जो बेगम मेरी ज़ियारत में को, मैं अस्पताल की वर्षों से भर गया होता।'_
उस्मान मीनाई (बाराबंकी) - _'नाम के साथ में मिस्टर भी दुकानों पे लिखो, रिज़्क अल्लाह अता करता है, सरकार नहीं।'_
वसीम रामपुरी (बाराबंकी)- _'सच अगर बोल देता महफिल में, कितने चेहरे उतर गये होते।'_शिव किशोर तिवारी 'खज़ान' (हैदरगढ़) - _'किसी की चुपड़ी थाली काजज कभी तुम नाप कर देखो, किसी की वेदना महसूस कर तुम कांप कर देखो।'_
रिज़वान फारुकी (लखनऊ) - _'सूरज के ढलते ही हट जाते हैं मंजर से, यह चाँद सितारे भी आदाब सिखाते हैं।'_
डॉ. सबा बलरामपुरी - _'दौलत के नशे में जो मदहोश हो गये, वह लोग मंजिलों से बहुत दूर हो गये।'_
डॉ. ओम शर्मा 'ओम' (बाराबंकी) ने ताली बटोरी - _'कैसे खुद को वो ढाल लेते हैं, जिस्म से जाँ निकाल लेते हैं, बूढ़े माँ बाप को भगा कर के लोग कुत्तों को पाल लेते हैं।'_
फलक सुल्तानपुरी - _'मैं उर्दू हूँ बड़ा तहज़ीब के दामन में रहती हूँ, गरज़ हिन्दू से है मुझको न मतलब है मुसलमां से।'_
इनके अलावा शकील फूलपुरी, अफज़ाल इलाहाबादी, कलीम तारिक सैदनपुरी, कौक बदरायनी, रईस सिद्दीकी बहराइची, याहून अज़रा गोंडवी, मुजीब सिद्दीकी, विकास सिंह 'बौखल' सहित सभी कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
No comments:
Post a Comment