Nov 17, 2026

15 साल की बेटी का सनसनीखेज आरोप: "सौतेली माँ ने इंजेक्शन और दवा का ओवरडोज देकर मार दी मेरी दादी




मेरठ -  मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 15 साल की एक किशोरी ने अपनी सौतेली माँ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि सौतेली माँ ने उसकी दादी की हत्या कर दी।

किशोरी अपनी बुआ के साथ SSP कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

किशोरी के मुताबिक, उसकी माँ की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की थी। कुछ समय पहले पिता की भी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद सौतेली माँ का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।

किशोरी ने आरोप लगाया कि सौतेली माँ ने
- दादी को इंजेक्शन और दवा की ओवरडोज देकर मार दिया
- उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया
- स्कूल जाने से रोक दिया
- 15 साल की उम्र में पीटकर घर से बाहर निकाल दिया

एसएसपी से लगाई गुहार

घर से निकाले जाने के बाद किशोरी अपनी बुआ के पास पहुंची। बुआ के साथ वह SSP कार्यालय गई। वहाँ उसने पूरी आपबीती सुनाई।

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CO को जांच सौंप दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी इस समय मेडिकल थानाक्षेत्र में प्रवेश बिहार में रह रही है।
पुलिस अब दादी की मौत के कारणों, दवा और इंजेक्शन के रिकॉर्ड और सौतेली माँ के बयानों की जांच कर रही है। सच क्या है, ये जांच के बाद ही सामने आएगा।


No comments: