गोण्डा - कोतवाली नगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध देशी तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ है।
17 नवंबर 2026 को उ0नि0 संदीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग पर थे। इसी दौरान सोनी गुमटी रेलवे ब्रिज के पास मुखबिर से सूचना मिली कि अवध नर्सिंग कॉलेज से पहले खाद गोदाम के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा है, जिसके पास अवैध असलहा हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बैठे व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश शुक्ला पुत्र बृज किशोर शुक्ला बताया। वह ग्राम अटहरी हेतमापुर, थाना मोहम्मदपुर, जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया है।
No comments:
Post a Comment