गोण्डा - थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुराचार के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम सदानन्द यादव पुत्र बजरंगी यादव है। वह ग्राम गंगरौली पूरे चौहान पुरवा, थाना उमरीबेगमगंज का रहने वाला है।
पुलिस ने उसे पकवान गांव केसरी इंटर कॉलेज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
मामले में विगत 28 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की माँ ने थाने में लिखित शिकायत दी थी कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा है और गलत मैसेज भेज रहा है उक्त शिकायत पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बाल कल्याण समिति (CWC) गोण्डा ने शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि की। पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की,इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के सामने पेश किया।
No comments:
Post a Comment